3 खिलाड़ी जो चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं शामिल
9 फरवरी से शुरू हो रही है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज।
अद्यतन - Jan 19, 2023 1:39 pm
3) सरफराज खान (Sarfaraz Khan)

बता दें कि रणजी ट्राॅफी के जारी सीजन ही नहीं बल्कि पिछले तीन सीजनों से मुंबई के सरफराज खान प्रचंड फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। जारी सीजन में वह खेली गई 8 पारियों में 556 रन बना चुके हैं। इसके अलावा सरफराज ने अकेले अपने दम पर मुंबई को कई मैच जिताए हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ वह एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं जो चोटिल श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रिप्लेस कर सकते हैं। बता दें कि 13 जनवरी की देर रात जब बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा की थी तो उस टीम में सरफराज खान का नाम ना देखकर सोशल मीडिया पर फैंस खूब आग-बबूला हुए थे।
खैर देखने लायक बात होगी कि क्या सेलेक्टर्स सरफराज खान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भरोसा कर पाते हैं या नहीं। इसके अलावा वह दिल्ली के खिलाफ जारी रणजी मैच की पहली पारी में 125 रनों की शानदार पारी खेल चुके हैं।