IND vs AUS: दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी 163 पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों की जरूरत, पढ़े पूरे दिन की रिपोर्ट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी 163 पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों की जरूरत, पढ़े पूरे दिन की रिपोर्ट 

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दूसरी पारी में 76 रनों की जरूरत

India vs Australia (Image Credit- Twitter)
India vs Australia (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं आज मैच का दूसरा दिन था। बता दें कि दूसरे दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 163 रन पर ऑल आउट हो गई है।

बता दें कि स्पिन की मददगार पिच पर पहले दिन 14 तो आज कुल 16 विकेट गिरे। दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 75 रनों की बढ़त बना ली है और ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए सिर्फ 76 रनों की जरूरत है। इस आर्टिकल में पढ़िए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का हाल।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा मैच, दूसरा दिन:

गौरतलब है कि आज मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 156 रनों से आगे खेलना शुरू ही किया था कि मात्र 34 रनों के अंदर टीम ने 6 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम सिर्फ 197 रनों पर ऑल आउट हो गई। पर इस वक्त तक कंगारू टीम ने भारत पर 88 रनों की बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए तो वहीं मार्नस लाबुशेन ने 31 तो स्टीव स्मिथ ने 26 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ भारत की तरफ से गेंदबाजी में 4 विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए तो रवि अश्विन और उमेश यादव ने क्रमश: 3-3 विकेट लिए।

इसके बाद पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 88 रनों से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी की तरह एक के बाद विकेट गिरना शुरू हुआ। वो तो शुक्र हो चेतेश्वर पुजारा का, जिनकी बदौलत मैच में भारत थोड़ा सा संभल पाया।

बता दें कि भारत की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 59 रन पुजारा ने बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए व और कोई बल्लेबाज ज्याद रन नही बना सका। रोहित 12 तो विराट 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए तो मिचेल स्टार्क और मैथ्यू खुनेमन ने क्रमश: 1-1 विकेट लिए। साथ ही आपको बता दें कि मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 76 रनों की जरूरत है।

close whatsapp