भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I मैच में केएल राहुल के फ्लिक शॉट पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया हुई वायरल; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I मैच में केएल राहुल के फ्लिक शॉट पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया हुई वायरल; देखिए वीडियो

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली।

KL Rahul and Rohit Sharma (Image Source: Twitter)
KL Rahul and Rohit Sharma (Image Source: Twitter)

भारत को 20 सितंबर को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी और इस जीत के साथ मेहमान टीम ने जारी तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (11) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (2) के शुरूआती विकेट के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपने एक शॉट से कप्तान को हैरान और प्रफुल्लित कर दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी की।

केएल राहुल के फ्लिक शॉट को देख हैरान हुए रोहित शर्मा

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 35 गेंदों में 55 रनों की प्रभावशाली पारी के दौरान अपना ट्रेडमार्क फ्लिक शॉट खेला और सभी को प्रभावित कर दिया, और यहां तक कि कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम से इस शॉट को एन्जॉय करते हुए और खुशी से तालियां बजाते हुए भी नजर आए।

भारत के उप-कप्तान ने पहली पारी के आठवें ओवर में अपने ट्रेडमार्क शॉट को खूबसूरती से अंजाम दिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन द्वारा फेंकी गई आठवें ओवर की चौथी गेंद केएल राहुल के पैड पर पड़ने वाली थी कि उन्होंने हल्का नीचे झुककर बल्ले और गेंद का बेहतरीन संपर्क बनाया और बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर 92 मीटर की ऊंचाई का विशाल छक्का जड़ दिया।

केएल राहुल के इस अविश्वसनीय शॉट ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ-साथ अपने कप्तान रोहित शर्मा का भी दिल जीत लिया। इस शॉट के बाद रोहित शर्मा अपना आश्चर्य जताते हुए ड्रेसिंग रूम में ताली बजाते हुए नजर आए। इस मैच में भारत के लिए सर्वाधिक रन हार्दिक पांड्या (71*) ने बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन कर 4 गेंदे शेष रहते ही पहला T20I मैच 4 विकेट से जीत लिया।

यहां देखिए केएल राहुल के फ्लिक शॉट पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया –

https://twitter.com/Richard10719932/status/1572227070805315584?

close whatsapp