रन लेने के चक्कर में खुद को चोटिल कर बैठे शुभमन गिल, शायद हो सकते हैं टेस्ट सीरीज से बाहर!
इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 21 रन बनाकर आउट हुए शुभमन गिल।
अद्यतन - मार्च 1, 2023 12:59 अपराह्न

भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल की जगह खेलने का मौका मिला। तीसरे टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल के प्लेइंग 11 में शामिल होने की चर्चा जोरों पर थी, वहीं भारतीय मैनेजमेंट ने भी केएल राहुल को बाहर कर इनफॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल पर भरोसा दिखाया। हालांकि ये टेस्ट मैच गिल के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। अपनी इनिंग के दौरान शुभमन गिल पहले बुरी तरह घायल हुए उसके बाद वह 21 रन बनाकर आउट हो गए।
बुरी तरह चोटिल हुए शुभमन गिल
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में शतक जड़ा था। फैंस लंबे समय से शुभमन गिल की बल्लेबाजी देखने का इंतजार कर रहे थे जो कि आज तीसरे टेस्ट मैच में पूरा होता हुआ नजर आया। शुभमन गिल तीसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे थे। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शुभमन गिल के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी।
शुभमन पारी के सातवें ओवर में रन लेने के लिए भागे थे। रन पूरा करने के चक्कर में शुभमन ने मुश्किल भरा डाइव लगाया और अपने आप को चोटिल कर बैठे। शुभमन को पेट पर खरोंचे आई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि चोट के बाद शुभमन के लिए मुश्किलें और बढ़ गई और वो आठवें ओवर की दूसरी गेंद में मैथ्यू कुह्नमैन द्वारा 21 रन पर आउट हो गए।
यहां देखें शुभमन के चोटिल होने की तस्वीरें-
https://twitter.com/Abdullah__Neaz/status/1630811303232126977?s=20
तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम काफी ज्यादा बुरी स्थिति में है। टीम लगातार एक के बाद एक विकेट खोते हुए नजर आ रही है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, कप्तान रोहित शर्मा का बल्लेबाजी करने का फैसला उन्हीं पर उलटा पड़ा गया। ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजी के जाल में फंसते हुए भारतीय टीम पहले दिन के पहले सेशन के अंत तक 7 विकेट मात्र 84 रन पर गंवा चुकी थी।