'ऑस्ट्रेलिया भारत को नहीं हरा पाएगा क्योंकि...', सीरीज जीतने के सवाल पर सौरव गांगुली ने रिपोर्टर को दिया ऐसा जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ऑस्ट्रेलिया भारत को नहीं हरा पाएगा क्योंकि…’, सीरीज जीतने के सवाल पर सौरव गांगुली ने रिपोर्टर को दिया ऐसा जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Sourav Ganguly Rohit Sharma Pat Cummins (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly Rohit Sharma Pat Cummins (Photo Source: Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से 2-0 से पीछे चल रही है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि भारतीय टीम सीरीज को 4-0 से अपने नाम करने वाली है। सीरीज के पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से चर्चा जोरों पर है कि क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर भी पाएगी या नहीं?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के अनुसार अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के पास वापसी करने का कोई रास्ता नहीं है।

हम सीरीज 4-0 जीतेंगे: सौरव गांगुली

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक इनिंग और 132 रन से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं दूसरे मैच में टीम फिर से फ्लॉप बल्लेबाजी के चलते दूसरी इनिंग में 113 रनों पर ऑल आउट हो गयी और भारत ने 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी दो मौके हैं जहां वह वापसी कर सीरीज को बराबरी पर खत्म कर सकती है। लेकिन भारत के स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वह वापसी नामुमकिन नजर आ रही है।

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से हाल में तीसरे टेस्ट मैच को लेकर सवाल पूछा गया। Rev Sportz के एक रिपोर्टर ने सौरव गांगुली से इंदौर टेस्ट को लेकर पूछा, ‘भारत इस वक्त 2-0 से आगे हैं, क्या आप 3-0 देख रहे हैं? जिसका जवाब देते हुए सौरव गांगुली ने कहा,’ मैं तो 4-0 देख रहा हूं, ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत को हराना मुश्किल है। ऐसी परिस्थितियों में हम सबसे बेहतर टीम है।’

इंदौर में शानदार है भारत का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने इंदौर में अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में ही भारत को जीत प्राप्त हुई है। पहला टेस्ट भारत ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 321 रनों से जीता था। वहीं 2019 में बांग्लादेश को 130 रन से हराने में टीम इंडिया कामयाब रही थी। वहीं बात ऑस्ट्रेलियाई टीम की करें तो कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों के चलते तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp