जानिए दिनेश कार्तिक के दस्तानो के स्टंप से टकराने के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल को रन आउट क्यों दिया गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानिए दिनेश कार्तिक के दस्तानो के स्टंप से टकराने के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल को रन आउट क्यों दिया गया

भारत ने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मात देकर 2-1 से T20I सीरीज अपने नाम की।

Dinesh Karthik and Glenn Maxwell (Image Source: Twitter)
Dinesh Karthik and Glenn Maxwell (Image Source: Twitter)

भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से 25 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम T20I मैच के दौरान भारी चूक हो गई, लेकिन मेरिलबोन क्रिकेट क्लब  (MCC) के नियमों ने टीम इंडिया को इसका खामियाजा भुगतने से बचा लिया।

दरअसल, दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रन आउट करने के लिए अक्षर पटेल द्वारा फेंके गए एक परफेक्ट थ्रो को पकड़ने से पहले ही गलती से स्टंप की लाइट जला दी थी। हालांकि, भारतीय विकेटकीपर की इस चूक के बावजूद अक्षर पटेल द्वारा फेंकी गई गेंद स्टंप्स को गिराने में कामयाब रही।

दिनेश कार्तिक से तीसरे मैच में हुई भारी चूक

इस बीच, दिनेश कार्तिक अपनी इस चूक से मैदान पर थोड़े निराश नजर आए, वहीं दोनों खेमे के खिलाड़ियों को लग रहा था कि तीसरा अंपायर ग्लेन मैक्सवेल को नॉट आउट करार दे सकता हैं, लेकिन इसे आउट माना गया, और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हुआ यूं कि अंपायर ने साइड-ऑन एंगल चेक करने के बाद बैक कैमरा चेक किया, जहां उन्होंने देखा कि गेंद के स्टंप्स पर लगने से पहले दिनेश कार्तिक के दस्तानों ने सिर्फ एक बेल से संपर्क किया था, जबकि एक स्टंप गेंद के स्टंप्स पर लगने के बाद  गिरा, नतीजन ग्लेन मैक्सवेल को रन-आउट करार दिया गया।

यह विवादित रन-आउट ऑस्ट्रेलिया की पारी के आठवें ओवर में देखने को मिला, जो क्रिकेट के खेल में बहुत कम देखने को मिलता है। जिसके बाद मैक्सवेल काफी गुस्से में नजर आए, क्योंकि भारत दौरे पर उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजन रहा, वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक के हेलमेट पर किश किया और टीम ने इस महत्वपूर्ण विकेट का जश्न मनाया।

चलिए आपको बता दें कि आखिर क्यों मैक्सवेल को रन-आउट दिया गया जबकि बाकी की दो बेल अपने स्थान पर ही थी, तो MCC के नियम के अनुसार, यदि स्टंप से एक बेल गिर जाती है, और शेष बरकरार रहती है तो भी बल्लेबाज को रन आउट दिया जा सकता है, यदि गेंद स्टंप से टकराई है।  “यदि एक बेल गिर जाती है यह शेष बेल को हटाने या तीन स्टंपों में से किसी एक को हिट करने के बाद यह रन-आउट देने के लिए पर्याप्त होगा।”

यहां देखिए ग्लेन मैक्सवेल के विवादित विकेट का वीडियो:

https://twitter.com/Richard10719932/status/1574039792308088832?

close whatsapp