IND vs PAK: बाबर आजम का विकेट गिरा तो खुशी से पागल हुए Arijit Singh, कर दिया गांगुली का आइकाॅनिक सेलेब्रेशन
भारत ने टाॅस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2023 5:33 अपराह्न

World Cup 2023, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज 14 अक्टूबर, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।
साथ ही बता दें कि अब तक भारतीय टीम के लिए यह फैसला एकदम शानदार रहा है। मैन इन ब्लू ने फिल्हाल मैच पर पकड़ बना रखी है। तो वहीं मैच में जब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का विकेट गिरता है। तो वहीं इस दौरान स्टेडियम में मौजूद सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का एक रिएक्शन वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में अरिजीत सिंह एकदम सौरव गांगुली की तरह सेलेब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं, जब नेटवेस्ट सीरीज 2002 इंग्लैंड में जीतने पर गांगुली ने अपनी शर्ट को हवा में लहराकर सेलेब्रेट किया था। बता दें कि बाबर को 29वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने बोल्ड आउट किया।
देखें Arijit Singh की ये वायरल वीडियो
Arijit Singh enjoyed that wicket😂#INDvsPAK pic.twitter.com/GfC1q8aTZp
— KKR Vibe (@KnightsVibe) October 14, 2023
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 42 ओवर बाद 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय हारिस रउफ 2 और शाहीन अफरीदी 1 रन बनाकर मौजूद हैं।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत– रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
ये भी पढ़ें- अक्टूबर 14- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से