IND vs ENG 2024: “यशस्वी जायसवाल एक क्लास खिलाड़ी हैं, लेकिन सरफराज खान को…”: मदन लाल ने दिया चौंकाने वाला बयान
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 20, 2024 12:30 अपराह्न

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारत के 1983 वर्ल्ड कप विजेता हीरो मदन लाल ने हाल ही में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की जमकर तारीफ की।
आपको बता दें, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने राजकोट टेस्ट में नाबाद दोहरा शतक लगाया था, जबकि सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्द्धशतक लगाकर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 434 रनों की विशाल जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
Yashasvi Jaiswal और Sarfaraz Khan की बल्लेबाजी के कायल हुए Madan Lal
इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली और अब इस सीरीज का चौथा मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। इस बीच, मदन लाल ने भारतीय क्रिकेटरों की युवा पीढ़ी की सराहना करते हुए कहा कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट और आईपीएल क्रिकेट खेलने से उन्हें निडर अप्रोच अपनाने में मदद मिली है।
मदन लाल ने IANS के हवाले से कहा, “आजकल के युवा बहुत कुशल हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी और आईपीएल जैसे कई टॉप लेवल के क्रिकेट मैच खेले हैं, और वे बड़े शॉट खेलने से डरते नहीं हैं। यशस्वी जायसवाल एक क्लास खिलाड़ी हैं और लगातार रन बना रहे हैं, जबकि सरफराज खान, जो अपनी क्रिकेट जर्नी के शुरूआती दौर में है, को अपने प्रदर्शन के इस स्तर को बनाए रखने की जरूरत है।”
‘युवा खिलाड़ियों ने अभी शुरुआत की है’
केएल राहुल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की वापसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि प्रतिभा का अच्छा पूल होना टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। मदन लाल ने अंत में कहा: “मेरा मानना है कि यह पॉजिटिव चीज है। जब हम केएल, विराट और श्रेयस जैसे खिलाड़ियों को देखते हैं, तो उन्होंने बेहद जबरदस्त प्रदर्शन किया है। युवा खिलाड़ियों ने अभी शुरुआत की है।
देश के लिए लगातार जीत दिलाने वाले सीनियर खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास एक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मजबूत पूल है, और जो लोग अभी बाहर हैं, उन्हें टीम में अपने स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करने की आवश्यकता होगी।”