राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे आर अश्विन

IND vs ENG: आर अश्विन की हुई टीम इंडिया में वापसी, लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए…..

दूसरे दिन के खेल के बाद वे राजकोट से चेन्नई फैमिली इमरजेंसी की वजह से चले गए थे।

R Ashwin. (Image Source: X)
R Ashwin. (Image Source: X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा राजकोट में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रवि अश्विन ने फैमिली एमरजेंसी की वजह से अपना नाम वापस ले लिया था और वो तुरंत ही अपने घर चेन्नई चले गए थे। इसके बाद सभी के मन में एक ही सवाल था कि कब अश्विन दुबारा टीम के साथ जुड़ेंगे।

इसी बीच आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अश्विन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि अश्विन टेस्ट मैच के चौथे दिन दुबारा टीम के साथ जुड़ेंगे। आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम में शामिल होने के लिए राजकोट पहुंचने वाले हैं। बीसीसीआई ने भी स्पष्ट कर दिया है कि आर अश्विन फिर से टीम से जुड़ने वाले हैं।

अश्विन तीसरे दिन पूरे मैच में नहीं खेल पाए, लेकिन अनुभवी स्पिनर के चौथे दिन लंच तक टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है। वहीं, चौथे दिन के खेल से पहले होस्ट ब्रॉडकास्टर जियोसिनेमा से बात करते हुए कुलदीप यादव ने कहा, “निश्चित नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अश्विन भाई वापस आ सकते हैं।” वह लंच तक राजकोट में हो सकते हैं।

आर अश्विन को लेकर बीसीसीआई ने दिया बड़ा बयान

बीसीसीआई ने मीडिया रिलीज जारी करते हुए कहा है, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पारिवारिक आपातकाल के कारण संक्षिप्त अनुपस्थिति के बाद टीम में आर अश्विन की वापसी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। अश्विन को राजकोट में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के बाद फैमिली इमरजेंसी की वजह से अस्थायी रूप से टीम से हटना पड़ा था।

आर अश्विन और टीम प्रबंधन दोनों को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि वह चौथे दिन एक्शन में वापस आएंगे और मौजूदा टेस्ट मैच में टीम के लिए योगदान देना जारी रखेंगे।”  अश्विन को लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताया था कि उनकी मां की तबीयत खराब है। इस वजह से उन्हें अपने घर लौटना पड़ा था।

close whatsapp