IND vs ENG 2024: अश्विन की नई हेयर स्टाइल का मजाक उड़ाते हुए रवि शास्त्री ने दी इंग्लैंड को "तीसरा-चौथा" की चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: अश्विन की नई हेयर स्टाइल का मजाक उड़ाते हुए रवि शास्त्री ने दी इंग्लैंड को “तीसरा-चौथा” की चेतावनी

आर अश्विन का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है।

R Ashwin and Ravi Shastri. (Image Source: BCCI)
R Ashwin and Ravi Shastri. (Image Source: BCCI)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में आर अश्विन (R Ashwin) को लेकर इंग्लैंड को चेतावनी दी।

रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने 23 जनवरी को BCCI अवार्ड्स 2024 के दौरान आर अश्विन (R Ashwin) की नई हेयर स्टाइल पर चुटकी और आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए सीनियर ऑफ स्पिनर के खतरे पर प्रकाश डाला।

इंग्लैंड को R Ashwin से सावधान रहना होगा: Ravi Shastri

इंडिया टुडे के अनुसार, रवि शास्त्री ने नमन अवार्ड सेरेमनी में कहा, “अश्विन ने अभी-अभी कहा, मैं और बेहतर करने जा रहा हूं। अब जबकि उसने नई हेयर स्टाइल करवा ली है और उसका दिमाग बालों से आजाद है, तो हवा दिमाग में अच्छी तरह से पास हो रही है, अब क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि वह क्या सोच रहा है? कोई ‘तीसरा’ हो सकता है, कोई ‘चौथा’ हो सकता है। यह इंग्लैंड को बहुत जल्द, अगले कुछ महीनों में पता चल जाएगा।

मुझे यहां इंग्लैंड की टीम नहीं दिख रही है, लेकिन बाज (ब्रेंडन मैकुलम) यहां हैं। आपको टेस्ट सीरीज के लिए शुभकामनाएं। यह हमेशा एक शानदार सीरीज होती है, लंबे समय के बाद 5 टेस्ट देखने को मिलने वाले हैं। जमकर खेलें, निष्पक्ष होकर खेलें। नियमों के भीतर अच्छा खेलें।”

यहां पढ़िए: IND vs ENG: पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड को झटका, वीजा ना मिलने के कारण ये खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना

आपको बता दें, आर अश्विन का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है, उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 88 विकेट लिए हैं, जिसमें छह बार पांच विकेट हॉल और एक बार छह विकेट हॉल शामिल हैं। अब अश्विन जेम्स एंडरसन के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में 100 या अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनने से सिर्फ 12 विकेट दूर हैं।

“हर दिन, कल से बेहतर करो”

इस बीच, युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए रवि शास्त्री ने कहा: “युवा खिलाड़ियों को मेरी पहली सलाह यह होगी कि उन्हें बताएं कि यह एक शानदार खेल है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। आप आज हीरो होंगे, और कल फिर खेल आपको नीचे ले आएगा।

इसलिए, जब सब कुछ अच्छा चल रहा हो तो उसका फायदा उठायें, और भी अधिक दृढ़ रहें। आजकल खेल में जितना पैसा मिलता हैं, उन्हें देखते हुए आपको किसी और प्रेरणा की जरूरत नहीं है। हर दिन, कल से बेहतर करो।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?