IND vs ENG: रांची टेस्ट के खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया की कप्तानी में बदलाव की मांग कर रहे हैं सुनील गावस्कर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: रांची टेस्ट के खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया की कप्तानी में बदलाव की मांग कर रहे हैं सुनील गावस्कर!

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट मैच 7 मार्च से शुरू होगा।

Sunil Gavaskar, Rohit Sharma and R Ashwin. (Image Source: Getty Images)
Sunil Gavaskar, Rohit Sharma and R Ashwin. (Image Source: Getty Images)

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) चाहते हैं कि वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने दिग्गज ऑफ-स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में टीम को लीड करने का मौका दें।

आपको बता दें, रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट और 3000 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। सीनियर ऑफ-स्पिनर ने पिछले कुछ वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन कप्तानी करने का मौका उन्हें अब तक नहीं मिला है।

धर्मशाला में Rohit Sharma की जगह R Ashwin करें कप्तानी: Sunil Gavaskar

अश्विन फिलहाल रांची में अपना 99वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं, और जब टीम इंडिया धर्मशाला में पांचवें और अंतिम मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा, तो वह टेस्ट मैचों का शतक पूरा कर लेंगे। इस मौके को खास बनाने के लिए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) चाहते हैं कि आर अश्विन (R Ashwin) धर्मशाला टेस्ट में मैदान तक जाते तक भारतीय टीम को लीड करें। आपको बता दें, धर्मशाला टेस्ट मैच 7 मार्च से शुरू होगा।

सुनील गावस्कर ने रांची टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स के बाद कहा: “भारत रांची में मैच जीतने के बाद धर्मशाला जाने वाला हैं। मुझे उम्मीद है कि रोहित शर्मा आपको (अश्विन) अपने 100वें टेस्ट मैच में मैदान तक टीम को लीड करने की अनुमति देंगे। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है, यह उसके लिए एक अद्भुत जेस्चर होगा।”

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद: अश्विन

जिस पर रविचंद्रन अश्विन ने कहा: “सनी भाई, आप बहुत दरियादिल हो रहे हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे ऐसी कुछ भी उम्मीद नहीं है। मैं ऐसी सभी महत्वाकांक्षाओं से आगे बढ़ गया हूं और मैं अपने करियर के हर पल को एन्जॉय रहा हूं। मैं इस टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं और मेरा कार्यकाल जितना लंबा रहेगा, मुझे उतनी खुशी होगी।”

close whatsapp