IND vs ENG 2024: वीरेंद्र सहवाग ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: वीरेंद्र सहवाग ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

वीरेंद्र सहवाग ने कहा उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने आगे आकर टीम की लाज बचाई।

Shubman Gill, Virender Sehwag and Yashasvi Jaiswal. (Image Source: Getty Images)
Shubman Gill, Virender Sehwag and Yashasvi Jaiswal. (Image Source: Getty Images)

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने शुभमन गिल (Shubman Gill) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की जमकर तारीफ करते हुए बड़ी भविष्यवाणी की।

पूर्व आक्रामक बल्लेबाज का मानना है कि ये दो युवा बल्लेबाज अगले एक दशक या इससे भी अधिक समय तक क्रिकेट की दुनिया में राज करेंगे। वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने यह भविष्यवाणी विशाखापत्तनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मुश्किल हालातों में शुभमन गिल (Shubman Gill) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) द्वारा जबरदस्त पारियां खेलने के बाद की।

Shubman Gill और Yashasvi Jaiswal के फैन बने Virender Sehwag

एक तरफ जहां यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने पहली पारी में 290 गेंदों में 19 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 209 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली, वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल ने दूसरी पारी में 147 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 104 रनों की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल (Shubman Gill) पिछले काफी समय से रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे, जिसके कारण उनपर इस तरह के प्रदर्शन का काफी दबाव था।

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान जबरदस्त शतक के साथ अपने फॉर्म में वापसी की और अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी। इस बीच, वीरेंद्र सहवाग ने कहा उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल दोनों युवा बल्लेबाज मुश्किल हालात में टीम के लिए लड़े और आगे आकर जिम्मेदारी लेते हुए टीम की लाज बचाई और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचायाया।

“इन दो युवाओं को देखकर खुशी हुई”

वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर गिल और यशस्वी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “इन दो युवाओं को देखकर खुशी हुई। दोनों की उम्र 25 वर्ष से कम है, और वे कठिन स्थिति में आगे आए और खुद को साबित करते हुए टीम के लिए शानदार क्रिकेट खेल गए। इसकी पूरी संभावना है कि ये दोनों अगले दशक या उससे भी अधिक समय तक क्रिकेट की दुनिया पर राज करेंगे।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?