IND vs ENG 2024: यशस्वी जायसवाल को सर डॉन ब्रैडमैन से बड़ा प्लेयर बता रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: यशस्वी जायसवाल को सर डॉन ब्रैडमैन से बड़ा प्लेयर बता रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर

यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंदों में 209 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के लगाए।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में ऐसा कारनामा किया है, जिसकी चर्चा क्रिकेट बिरादरी के बीच जोरोशोरों से की जा रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं-हाथ के सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।

विशाखापत्तनम में एक तरफ जहां टीम इंडिया के बल्लेबाज फ्लॉप रहे और 35 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाए, वहीं यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगा दिया है। जिससे प्रभावित होकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने युवा बल्लेबाज की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से कर दी।

Yashasvi Jaiswal ने जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी को काफी सम्मान दिया: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “यशस्वी जायसवाल के बल्ले से सबसे शानदार प्रदर्शन सामने आया। इस बच्चे ने कितनी जबरदस्त बल्लेबाजी की।जिमी एंडरसन एकमात्र तेज गेंदबाज थे, जिनकी गेंदें वह छोड़ते रहे। उन्होंने जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी को काफी सम्मान दिया।

जब स्पिन आई तो उन्होंने पहले ओवर में दो चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने दिखाया कि ये खिलाड़ी इतना खास क्यों है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 या अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के लिए अर्द्धशतक को शतक में बदलने की उनकी दर कुछ 73 है। वह इस समय सर डॉन ब्रैडमैन से भी ऊपर हैं। वह बेहद उत्कृष्ट बल्लेबाज है।”

वह बिल्कुल शानदार प्लेयर है: आकाश चोपड़ा

क्रिकेट कमेंटेटर ने आगे कहा: “यशस्वी अपने नाम के साथ बखूबी इंसाफ कर रहे हैं। वह हर बार दिखाता है कि वह बिल्कुल शानदार प्लेयर है। एक तरफ यशस्वी जायसवाल है, और दूसरी तरफ बाकी पूरी भारतीय क्रिकेट टीम। उन्होंने हवा में शॉट मारने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।”

आपको बता दें, यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंदों में 209 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के लगाए, लेकिन अंत में जेम्स एंडरसन उन्हें पवेलियन वापस भेजने में कामयाब रहे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?