IND vs ENG: गर्मी से बेहाल फैंस पर हुआ वाटर स्प्रे, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीर
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Feb 9, 2025 5:13 pm

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने एक बार फिर से काफी अच्छी शुरुआत की है और इस समय उन्होंने मेजबान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।
हालांकि, तमाम फैंस को इस मैच में गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। दरअसल, कटक में इस समय काफी गर्मी है और इसकी वजह से फैंस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन फैंस को राहत मिली, जब वहां वाटर स्प्रे का छिड़काव हुआ।
इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। वहीं इसका वीडियो भी सामने आया है। पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी इसकी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
The Cuttack stadium staff are spraying water on fans to help them beat the heat. pic.twitter.com/20aAecGO1V
— Jay Cricket. (@Jay_Cricket12) February 9, 2025
बेन डकेट ने खेली अपनी टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी
बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को मेजबान इंडिया ने चार विकेट से अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इंग्लैंड को अगर तीन मैचों की वनडे सीरीज में बने रहना है, तो उन्हें दूसरे वनडे को जीतना बेहद जरूरी हैं।
दूसरे वनडे की बात की जाए तो इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाए, जबकि फिल साल्ट ने 26 रनों का योगदान दिया। हैरी ब्रूक को शुरुआत तो मिली लेकिन वह 31 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
भले ही इंग्लैंड ने अपने तीन विकेट खो दिए हैं, लेकिन टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है और वह मेजबान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया हुआ। यह देखना जरूरी है कि इंग्लैंड भारत के सामने कितने रनों का लक्ष्य रखता है?