'कोई गार्डन में घूमेगा तो, @@ $%@$ सबकी', कप्तान रोहित शर्मा ने LIVE मैच में शुरू कर दी गाली-गलौज - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कोई गार्डन में घूमेगा तो, @@ $%@$ सबकी’, कप्तान रोहित शर्मा ने LIVE मैच में शुरू कर दी गाली-गलौज

फैन्स ने रोहित के इस रवैये पर नाराजगी व्यक्त की

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

विशाखापत्तनम में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ियों को अपशब्द कहते हुए नजर आए। यह घटना 31वें ओवर की है, जब इंग्लैंड का स्कोर 143/4 था।

ओवरों के बदलाव के बीच भारतीय कप्तान को अपने साथियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुने गया। वीडियो में उन्हें आप गाली का प्रयोग करते हुए सुन सकते हैं। वीडियो में स्टंप माइक पर रोहित को “कोई भी गार्डन में घूमेगा तो, ###########’, बोलते हुए सुना जा सकता है।

इसके बाद क्या था देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गई। कुछ फैन्स ने रोहित के इस रवैये पर नाराजगी व्यक्त की, तो कुछ ने उनका समर्थन किया और कहा कि रोहित ऐसे ही खुलकर रहते हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा को इससे पहले भी कई बार लाइव मैच के दौरान गाली-गलौज करते हुए देखा गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान भी रिव्यू लेते वक्त रोहित शर्मा ने गाली दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आप भी देखें वीडियो-

 

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 396 रन बनाए। युवा यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 290 गेंदों में 19 चौके और 7 छक्के की मदद से 209 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज 35 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।

इंग्लैंड की ओर से सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जेम्स एंडरसन के 3 विकेट के साथ रेहान अहमद और शोएब बशीर की स्पिन जोड़ी ने भी 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं टॉम हार्टले को एक विकेट मिला।

भारत के 396 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम काफी मुश्किल में दिख रही है। खबर लिखे जाने तक 177 रन पर उसने अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। और अभी भी वह भारतीय स्कोर से 219 रन पीछे है।

 

close whatsapp