IND vs ENG 3 Most Entertaining Test Series: भारत-इंग्लैंड के बीच की वो 3 यादगार टेस्ट सीरीज जिसे भूल पाना है नामुमकिन

IND vs ENG 3 Most Entertaining Test Series: भारत-इंग्लैंड के बीच की वो 3 यादगार टेस्ट सीरीज जिसे भूल पाना है नामुमकिन

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से 11 मार्च तक खेली जाएगी।

2. 1971 में हुई टेस्ट सीरीज

1971 में इंग्लैंड का दौरा भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक था। टीम ने पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच और सीरीज जीती थी। पहला टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ हुआ था। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने 304 रन बनाए थे। बिशन सिंह बेदी ने 4 विकेट और भगवत चंद्रशेखर ने 3 विकेट लिए थे। भारत ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। अजित वाडेकर ने सर्वाधिक (85 रन) बनाए थे।

गुडंप्पा विश्वनाथ ने (68 रन) और एकनाथ सोलकर ने (67 रन) से अहम योगदान दिया था। दूसरी पारी में इंग्लैंड 191 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीनिवास वेंकटराघवन ने 4 विकेट लिए थे। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना पाई और टेस्ट ड्रॉ हुआ। मैनचेस्टर में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भी ड्रॉ हुआ था। जिसके बाद तीसरा और फाइनल टेस्ट मैच ओवल में खेला गया।

जहां भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 355 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया पहली पारी में 284 रन ही बना पाई। चंद्रशेखर ने गेम पलटते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट लिए और इंग्लैंड 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। 173 रनों का टीम इंडिया ने आसानी से पीछा कर लिया। कप्तान अजित वाडेकर ने (45) दिलिप सरदेसाई (40), विश्वनाथ (33) और फारूख इंजीनियर ने (28 रन) की नाबाद पारी खेली थी।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp