IND vs ENG 3 Most Entertaining Test Series: भारत-इंग्लैंड के बीच की वो 3 यादगार टेस्ट सीरीज जिसे भूल पाना है नामुमकिन
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से 11 मार्च तक खेली जाएगी।
अद्यतन - जनवरी 21, 2024 5:03 अपराह्न
1. IND vs ENG: 2021-22 में हुई सीरीज

पहला टेस्ट मैच नॉटिंघम में बारिश के चलते ड्रा हुआ था। जिसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 151 रनों से जीत दर्ज की थी। केएल राहुल के (129 रन) के बल पर टीम इंडिया ने 364 रन बोर्ड पर लगाए। इंग्लैंड ने जो रूट के (180 रन) के बल पर 391 रन पहली पारी में बनाए। टीम इंडिया ने 298 रन पर दूसरी पारी घोषित की। इंंग्लैंड की टीम 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 120 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने दोनों ही पारियों में 4-4 विकेट लिए थे।
तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और एक इनिंग और 76 रनों से जीत दर्ज की। टीम इंडिया पहली पारी में 78 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बोर्ड पर लगाए। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 278 रन बोर्ड पर लगाए। ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट लिया था। टीम इंडिया ने फिर ओवल में 157 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में लीड ली थी। टीम इंडिया पहली पारी में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में रोहित शर्मा के (127 रन) के बल पर 466 रन बनाए। इंग्लैंड 368 रनों की पीछा करते हुए 210 रनों पर ऑलआउट हो गई। उमेश यादव ने दोनों ही पारियों में 3-3 विकेट लिए थे। पांचवां टेस्ट मैच कोविड के चलते बाद में खेला गया, जब टीम इंडिया फिर से इंग्लैंड दौरे पर गई थी।
टीम इंडिया ने पहली पारी में ऋषभ पंत के (146) और रवींद्र जडेजा के (104 रन) के बल पर 416 रन बनाए थे। इंग्लैंड पहली पपारी में 284 रन बना पाई थी। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए थे। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 245 रन बनाए और इंग्लैंड को 378 रनों का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।