IND vs PAK Match Ticket Price: भारत-पाक मैच का टिकट खरीदने के लिए दांव में लगानी पड़ेगी संपत्ति, कीमत जान उड़ जाएंगे होश - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK Match Ticket Price: भारत-पाक मैच का टिकट खरीदने के लिए दांव में लगानी पड़ेगी संपत्ति, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs PAK (Photo Source: Twitter)
IND vs PAK (Photo Source: Twitter)

IND vs PAK Match Ticket Price: टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है, जिन्हें चार ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें फिर सुपर-8 का हिस्सा बनेगी। ग्रुप स्टेज मुकाबले 2 जून से 18 जून और सुपर-8 मुकाबले 19 जून से 25 जून तक खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबले 27 जून और फाइनल 29 जून को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप का बहुचर्चित मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। फैंस हमेशा से ही इन दोनों टीमों के बीच क्लैश को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। आइए आपको (IND vs PAK Match Ticket Price) मैच के टिकट का प्राइस बताते हैं, जो आपका होश उड़ा सकता है।

IND vs PAK Match Ticket Price: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए जानें एक टिकट की कीमत

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए सबसे सस्ती टिकट की कीमत यूएस करेंसी में 2,500 डॉलर (2 लाख) बताई जा रही है।

यानि कि यदि कोई एक परिवार या फ्रेंड सर्कल में 5 लोग भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए जाते हैं तो, उन्हें करीब 10,000 हजार डॉलर (भारतीय रुपयों में 84 लाख) का बजट बनाना होगा। वहीं अगर कोई एक व्यक्ति मैच देखने जाना चाहता है तो उसे टिकट के लिए 69 लाख से भी ज्यादा पैसे देने होंगे।

1.86 करोड़ में बिक रहा है सबसे महंगा टिकट

रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सबसे महंगा टिकट 1.86 करोड़ में बिक रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे महंगा टिकट 57.17 लाख रुपए में बिका था।

भारत का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

आपको बता दें पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अब तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।

close whatsapp