कुलदीप यादव ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे में किया डेविड मिलर को स्लेज! देखिए वीडियो
डेविड मिलर भारत दौरे पर बल्ले के साथ शानदार फॉर्म में है।
अद्यतन - Oct 7, 2022 10:41 am

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 6 अक्टूबर को खेला गया, जिसे बारिश के कारण 40-40 ओवरों में सीमित कर दिया गया था, और अंत में मेहमान टीम ने इसे 9 रनों से अपने नाम किया।
इस भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के दौरान चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव अपनी गेंदबाजी, नहीं बल्कि स्लेजिंग करने के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, भारतीय स्पिनर ने फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को स्लेजिंग करके उन्हें भटकाने की कोशिश की। हालांकि, इसका नजीता कुछ भी नहीं निकला, बल्कि मिलर ने उन्हें एंटरटेन करने की कोशिश भी नहीं की, और अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतक बनाया।
कुलदीप यादव ने डेविड मिलर को किया स्लेज
यह घटना 24वें ओवर में देखने को मिली जब मिलर ने इस ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप के खिलाफ स्वीप शॉट लगाकर चौका बटोरा। जिसके बाद भारतीय स्पिनर ने एक शानदार गेंद डाली और जब दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ने कुछ रन बटोरते हुए नॉन-स्ट्राइकर के छोर की ओर दौड़ लगाई, कुलदीप ने मिलर को स्लेज किया, जिसका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखिए –
@imkuldeep18 sledging David Miller!
Wondering what he said! 😂🎥 Credits: DISNEY+HOTSTAR pic.twitter.com/qdO6HoL64P
— Vaishnavi Iyer (@Vaishnaviiyer14) October 6, 2022
अगर इस भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच की बात करे तो भारत के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और मेहमान टीम ने 40 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। इस मैच में डेविड मिलर (63 गेंदों में नाबाद 75 रन) और हेनरिक क्लासेन (65 गेंदों में नाबाद 74 रन) ने अर्धशतक जड़ा, वहीं शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।
जीत के लिए 250 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 240 रन बना पाई और यह मैच 9 रन से हार गई। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर (50) और संजू सेमसन (86*) ने अर्धशतक लगाए, जबकि लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रमशः तीन और दो विकेट चटकाएं।