क्या टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा भी हैं चोटिल?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान रोहित का घुटना काले रंग का दिख रहा था, जो चोट की वजह से हो सकता है।
अद्यतन - अक्टूबर 5, 2022 1:57 अपराह्न

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हाल के दिनों में बल्ले से और कप्तानी के मामले में अच्छे फॉर्म में रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत ने अपना आखिरी टी-20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। इस मैच के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप की मिशन के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी।
लेकिन वर्ल्ड कप से ठीक पहले खिलाड़ियों की चोट भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। पहले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, उनके बाद दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोट के कारण इस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। इसी बीच कप्तान रोहित और अर्शदीप के चोटिल होने की आशंका ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
रोहित के काले घुटने को देख चिंतित हुए फैंस
दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे और इस दौरान उनका घुटना काले रंग का दिख रहा था। रोहित के बाएं पैर का काला रंग को देख कोई भी चिंतित हो सकता है। माना जा रहा है कि, इस काले रंग की वजह उनके घुटने की चोट हो सकती है।
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1577289731435794434?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1577289731435794434%7Ctwgr%5E9e7fc54e104f8039c66c5390012ad4cc880f41c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Find-vs-sa-deepak-chahar-spotted-abusing-mohammed-siraj-for-stepping-on-boundary-line-while-taking-a-catch%2F
कुछ का मानना है कि हल्की चोट से बचने के लिए रोहित ने कोई नीकैप पहना हो। अगर कप्तान रोहित शर्मा भी चोटिल होते हैं तो ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप जीत पाना टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा। इस बीच, भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी थी।
विराट, राहुल और अर्शदीप की जगह श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। अर्शदीप सिंह, जो श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, उनको इस मैच के लिए आराम दिया गया था, जबकि हाल के दिनों में काफी दिनों तक टीम से बाहर रहने के बाद श्रेयस अय्यर को इस मैच में मौका मिला। टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज , कुलदीप सेन, उमरान मलिक।