जब बीच मैदान में कोहली ने दिखाई हार्दिक को आंखें, डर से कंप-कंपा गए पांड्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब बीच मैदान में कोहली ने दिखाई हार्दिक को आंखें, डर से कंप-कंपा गए पांड्या

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच गुवाहटी के बरसापारा स्डेडियम में खेला जा रहा है।

Virat Kohli and Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली अपनी फिटनेस और मैदान पर फुर्ती दिखाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जब कोहली को मैदान पर अन्य खिलाड़ियों का साथ न मिले तो ये फुर्ती किस काम की।

बता दें कि ऐसा ही वाक्या भारत बनाम श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के गुवाहटी में खेले जा रहे पहले वनडे में देखने को मिला है। मैच में मेहमान टीम श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत की बल्लेबाजी की शुरूआत शानदार रही।

हालांकि मैच में जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो वह एक शाॅट पर दो रन लेना चाहते थे, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद हार्दिक पांड्या ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया। हार्दिक की इस काॅल के बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। कोहली क्षण भर के लिए हार्दिक को गुस्से में घूरते हुए नजर आए हैं।

देंखे विराट कोहली का खतरनाक रिएक्शन

वहीं आपको भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच का हाल बताएं तो मैच में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े।

रोहित ने 83 तो शुभमन गिल 70 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 28 और केएल राहुल ने 39 रनों का योगदान दिया। वहीं खबर लिखे जाने तक विराट कोहली शतक मारने के बाद 108 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि कोहली ने अपने वनडे करियर 45वां शतक भी श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में बना दिया है।

गौरतलब है कि वनडे सीरीज खेलने से पहले टीम इंडिया श्रीलंका को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा चुकी है। तो वहीं अब वनडे सीरीज के पहले मैच को जीतकर मेजबान टीम श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी।

close whatsapp