IND vs SL 2nd ODI Weather Report: कोलंबो में आज का मौसम कैसा रहेगा?

IND vs SL 2nd ODI Weather Report: कोलंबो में आज होने वाली है भारी बारिश! देखें मौसम का लाइव अपडेट

हित शर्मा की टीम इंडिया रविवार 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में चरिथ असलांका की श्रीलंका से भिड़ेगी।

R Premdasa Stadium (Pic Source-Twitter)
R Premdasa Stadium (Pic Source-Twitter)

IND vs SL 2nd ODI Weather and Pitch Report: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया रविवार 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में चरिथ असलांका की टीम से भिड़ेगी। यह (India vs Sri Lanka) मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।

इससे पहले शुक्रवार, 2 अगस्त को इसी मैदान पर खेला गया पहला वनडे मैच रोमांचक तरीके से ड्रा पर समाप्त हुआ था। भारत को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी, लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपने 2 विकेट खो दिए थे। श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत भी 47.5 ओवर में 230 रन पर ढेर हो गया था।

India vs Sri Lanka: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

पिछले पांच वनडे मैचों में औसत स्कोर 170 रहा है। इन मैचों में तेज गेंदबाजों ने 23 और स्पिनरों ने 50 विकेट चटकाए हैं। यह बहुत स्पष्ट है कि स्पिनरों को यहां काफी मदद मिलती है, लेकिन तेज गेंदबाज पारी की शुरुआत में भी स्ट्राइक कर सकते हैं। पिछले पांच सालों में कोलंबो में वनडे मैचों में टॉस जीतने वाली टीमों ने 82 प्रतिशत पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है।

आज 4 अगस्त को कैसा रहेगा कोलांबो का मौसम (Colombo Weather Today, 4 August)

कोलंबो में रात 1:00 बजे के आसपास और फिर सुबह 4:00 बजे से 5:00 बजे तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। एक्यूवेदर ने भी भविष्यवाणी की है कि सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच और दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बारिश होगी। इसकी संभावना 50% है।

मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाला है और शाम 5:00 बजे के बाद फिर बारिश की संभावना है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार बारिश का अनुमान 80-85% तक है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं वेन्यू पर हवा की गति 19 किमी/घंटा के करीब होगी। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही रही तो बारिश होने के पूरे आसार हैं, जिसकी वजह से मैच पूरा नहीं होने की संभावना है।

IND vs SL दूसरा वनडे कहां देखें?

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दोपहर 2:30 बजे से मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

कौन सा टीवी चैनल IND vs SL दूसरा वनडे दिखाएगा?

टीवी दर्शक भारत बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों – सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल या तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकते हैं।

यह भी देखें: IND vs SL Dream11 Prediction 2nd ODI

close whatsapp