Cricket World Cup 2023, AFG vs SL आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Afghanistan vs Sri Lanka के बीच का मैच?

Cricket World Cup 2023: Match-30, AFG vs SL Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पुणे में खेला जाएगा।

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Afghanistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

AFG vs SL Match Prediction: ICC ODI World Cup 2023 का 30वां मुकाबला अफगानिस्तान (Afghanistan) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान इस वक्त 5 मैच में दो जीत और 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान और श्रीलंका 5 मैच में दो जीत और 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पिछले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवरों में 156 रनों पर ऑलआउट हो गयी थी। लाहिरू कुमारा ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया था। वहीं कसुन रजिथा और एंजेलो मैथ्यूज के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

श्रीलंका ने 25.4 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। पथुम निसांका ने (77 रन) और सदीरा समरविक्रमा ने (65 रन) की नाबाद पारी खेली थी। वहीं अफगानिस्तान ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बोर्ड पर लगाए थे।

अफगानिस्तान के लिए पहले रहमानुल्लाह गुरबाज ने (65 रन) और इब्राहिम जादरान ने (87 रन) की पारी खेली। जिसके बाद टीम ने रहमत शाह के नाबाद (77 रन) और हश्मतुल्लाह शाहीदी के नाबाद (48 रन) के बल पर जीत दर्ज की।

(AFG vs SL) मैच जानकारी (Match Details):

मैच- अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप 2023 30वां मैच

दिन और समय- 30 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिशन स्टेडियम, पुणे

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

(AFG vs SL) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात होती है। इस पिच पर स्पिनर गेंदबाजों को अधिक फायदा मिलता है जिसके चलते स्पिनर गेम का रूख बदलते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 307 रन रहा है। इस मैदान में अब तक 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मुकाबले जीते हैं।

(AFG vs SL) अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

मैच- 11

श्रीलंका- 7

अफगानिस्तान– 3

नो रिजल्ट- 1

(AFG vs SL) अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

अफगानिस्तान (Afghanistan):

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकरम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, नूर अहमद

श्रीलंका (Sri Lanka):

पथुम निशांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान व विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महिश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुश्मांथा चमीरा, दिलशन मदुशंका

यहां देखें- Afghanistan (AFG) vs Sri Lanka (SL) Live Score

(Afghanistan vs Sri Lanka Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):

(AFG vs SL Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाजः

इब्राहिम जादरानः

इब्राहिम जादरान ने पिछले मैच में 113 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 87 रनों की पारी खेली थी। इब्राहिम जादरान शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

(AFG vs SL Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाजः

नूर अहमदः

नूर अहमद ने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। नूर अहमद श्रीलंका के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

(AFG vs SL Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करेगी।

यहां देखें- AFG vs SL Dream 11 Prediction

close whatsapp