IND vs SL: 'कुलदीप यादव के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है' श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कुलदीप के ना खेलने पर आकाश चोपड़ा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: ‘कुलदीप यादव के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है’ श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कुलदीप के ना खेलने पर आकाश चोपड़ा 

कुलदीप यादव का श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में ना खेलना काफी क्रिकेट एक्सपर्ट्स को खटक गया है। 

Kuldeep Yadav and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter)
Kuldeep Yadav and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल 10 जनवरी को गुवाहटी के बरसापारा स्डेडियम में खेला गया। हालांकि टीम इंडिया जरूर इस मैच को 67 रनों से जीत गई। लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के कुछ फैसलों ने सबको चौंकाया था।

अपने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले इशान किशन, सूर्युकमार यादव और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को इस पहले वनडे मैच से बाहर रखा गया। तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा कुलदीप यादव के इस मैच में ना खेलने से काफी नाराज दिखे और उन्होंने कहा है कि कोई भी उनके बारे में नहीं सोच रहा है।

कुलदीप यादव के समर्थन में उतरे आकाश चोपड़ा

बता दें कि कुलदीप यादव के श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में ना खेलने को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा, कुलदीप यादव के लिए कोई जगह नहीं थी, कोई उनके बारे में बात नहीं कर रहा है, हर कोई कह रहा है कि बुमराह नहीं हैं।

लेकिन अगर आप बुमराह और कुलदीप यादव के आंकड़े देखें और इसको लेकर दिलीप मोहंती का एक ट्वीट था, जिसमें लगभग दोनों खिलाड़ियों के विकेट और मैन ऑफ द मैच प्रदर्शन के आंकड़े बराबर थे।

कुलदीप यादव लगभग हर चीज में बुमराह के बराबर रहे हैं, एक दम कंध से कंधा मिलाते हुए। फिर हम उनकी बात क्यों नहीं करते कि कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। भारत ने उन्हे नहीं खिलाया वो एक अलग मसला है।

वहीं आपको कुलदीप यादव के वनडे आंकड़ो के बारे में बताएं तो वह 73 वनडे मैचों में 5.20 की इकोनाॅमी रेट से कुल 119 विकेट ले चुके हैं। हालांकि पिछले तीन सालों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, इस दौरान वह खेले गए 17 मैचों में 20 विकेट ही अपने नाम कर पाए।

close whatsapp