IND vs SL: भारत-श्रीलंका मैच के बाद स्टेडियम में फैंस के बीच हुई झड़प, वीडियो ने उड़ाए सबके होश - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: भारत-श्रीलंका मैच के बाद स्टेडियम में फैंस के बीच हुई झड़प, वीडियो ने उड़ाए सबके होश

एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारत ने 41 रनों से जीत दर्ज की।

IND vs SL (Photo Source: X/Twitter)
IND vs SL (Photo Source: X/Twitter)

IND vs SL: एशिया कप 2023 सुपर-4 राउंड का चौथा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 12 सितंबर को कोलंबो में खेला गया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवरों में 213 रनों पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 41.3 ओवरों में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने 41 रनों से जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद टीम इंडिया एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक  वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने बवाल मचा दिया है। दरअसल (IND vs SL) मैच के बाद फैंस आपस में ही भिड़ पड़े हैं।

IND vs SL मैच के बाद स्टेडियम में बुरी तरह लड़ पड़े फैंस

भारत और श्रीलंका मैच के बाद स्टेडियम में बैठे फैंस कुछ कारणों के चलते आपस में भिड़ पड़े। शुरू में तो फैंस के बीच यह जुबानी जंग थी लेकिन बाद में बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि फैंस हाथा-पाई करने पर उतर पाए। वायरल वीडियो में श्रीलंकाई जर्सी पहना एक फैन, एक शख्स की तरफ दौड़ता हुआ जाता है।

फिर उसे मुक्के मारना शुरू कर देता है। वीडियो में वहां मौजूद लोग बाकी लोगों को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। यह फैंस किस बात को लेकर लड़ रहे थे, इसका कारण अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फैंस के बीच यह लड़ाई मैच के कारण ही हो सकती है।

यह भी पढ़े- Asia Cup 2023: कुलदीप यादव का ‘चौका’ श्रीलंका पर पड़ा भारी

यहां देखें वो वीडियो-

कुलदीप यादव ने फिर दिखाया अपना कमाल

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया स्ट्रगल करते हुए नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत से ही श्रीलंका पर दबाव बनाकर रखा था। कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट अपने नाम किया था।

अपना घातक फॉर्म बरकरार रखते हुए कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 9.3 ओवरों में 43 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। कुलदीप यादव ने सदीरा समरविक्रमा (17 रन), चरिथ असलांका (22 रन), कसुन रजिथा (1 रन) और मथिशा पथिराना को शून्य पर पवेलियन भेजा। कुलदीप यादव के अलावा रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

 

close whatsapp