जब कोहली के लिए जान जोखिम में डाल मैदान में आ धमका विराट का जबरा फैन; जानिए क्या हुआ फिर
विराट कोहली को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
अद्यतन - Jan 16, 2023 11:11 am

भारतीय क्रिकेट टीम ने 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में श्रीलंका को 317 रनों से रौंदते हुए वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 3-0 से तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज अपने नाम की और विराट कोहली (283 रन) को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस बीच, यह भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे कई कारणों से सुर्खियों में रहा, जिसमें विराट कोहली के रिकॉर्ड-तोड़ शतक से लेकर जेफरी वांडरसे और एशेन बंडारा का भयानक टकराव शामिल है।
तिरुवनंतपुरम में विराट कोहली के लिए फैंस की दीवानगी टॉप पर रही
हालांकि, कोहली तिरुवनंतपुरम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे, चाहे फिर उनका हेलीकॉप्टर शॉट हो या फिर उनके लिए फैंस की दीवानगी। इस मैच के दौरान एक फैन ने विराट के बल्ले से निकले छक्के की गेंद के साथ सेल्फी लेने मैच बीच में रूकवा दिया, वहीं अन्य एक फैन सारी सिक्योरिटी लांघ कर पूर्व भारतीय कप्तान के पांव छूने बीच मैदान में पहुंच गया।
भारत में फैंस क्रिकेटरों को भगवान के रूप में पूजते है और तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भी ऐसा ही एक पल देखने को मिला, जब श्रीलंका के चेज के दौरान एक फैन ने कोहली के पैर छूने के लिए मैदान पर हमला बोल दिया। जब विराट कोहली ने स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे, उस समय स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों में से एक दूसरी पारी में भारत के पूर्व कप्तान के पैर छूने के लिए मैदान के अंदर तक जा पहुंचा।
जब यह घटना हुई तो कोहली शुरू में दंग रह गए और खुद को बचाने की कोशिश में लग गए। जब वह प्रशंसक कोहली के पैर छू रहा था, उनके अन्य साथी भी हैरान रह गए थे। हालांकि, अंत में कोहली ने अपने इस फैन के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई, जो सूर्यकुमार यादव ने क्लिक की।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1614646404315779072?
https://twitter.com/d_darknight18/status/1614834617286287362?
The Most Luckiest Fan ❤️#ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/mi5jsEfFo9
— Shivam Jaiswal (@7jaiswalshivam) January 15, 2023