रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की ओपनिंग जोड़ी किसी भी टीम को तबाह करने में सक्षम है: आर श्रीधर - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की ओपनिंग जोड़ी किसी भी टीम को तबाह करने में सक्षम है: आर श्रीधर

अगर ऋषभ पंत ओपनिंग करते हैं तो रोहित शर्मा के ऊपर से पूरी तरह से दबाव हट जाएगा क्योंकि फिर पूरा ध्यान पंत पर रहेगा: आर श्रीधर

Rishabh Pant. (Photo by Gareth Copley – ECB/ECB via Getty Images)
Rishabh Pant. (Photo by Gareth Copley – ECB/ECB via Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर का मानना है कि ऋषभ पंत से टी-20 में ओपनिंग करवाना भारतीय टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उनका मानना है कि टीम मैनेजमेंट को ऋषभ पंत के ऊपर भरोसा करना चाहिए और उन्हें थोड़ा और समय देना चाहिए जिससे वह अपने इस नए रोल में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाए।

आर श्रीधर ने क्रिकेट.कॉम में कहा कि, ‘यह बहुत अच्छा दांव है क्योंकि सबसे पहले उन्हें बिना किसी दबाव के खेलने का मौका मिलेगा। यह हमारे लिए ओपनिंग में दाएं और बाएं हाथ का कॉन्बिनेशन देगा जो बड़े लीग्स और टूर्नामेंटों में बेहद जरूरी है। अगर ऋषभ पंत ओपनिंग करते हैं तो रोहित शर्मा के ऊपर से पूरी तरह से दबाव हट जाएगा क्योंकि फिर पूरा ध्यान पंत पर रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘गेंदबाजों की बैठक इसी बात पर होगी कि पावरप्ले में ऋषभ पंत को कैसी गेंद फेंकनी है। इसी के साथ रोहित शर्मा के ऊपर से भी सभी लोगों का ध्यान हटेगा। यह बहुत ही सकारात्मक दांव है जो मुझे 1994 की याद दिलाता है जब किसी ने सचिन तेंदुलकर को ऊपर खेलने का मौका दिया था।

भारत के लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में यह बहुत ही यादगार लम्हा रहेगा। उनको भी अपना नया रोल अच्छी तरह से अदा करना होगा इसलिए उन्हें थोड़ा समय जरूर लगेगा। लेकिन एक बार उन्होंने अपनी लय पकड़ ली तो उनको रोकना नामुमकिन होगा।

29 जुलाई को वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच खेला जाएगा पहला टी-20 मुकाबला

वेस्टइंडीज और भारत के बीच पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 जुलाई यानी आज त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को मेजबान टीम के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों की टी-20 सीरीज में वापसी हो रही है।

वहीं दूसरी और वेस्टइंडीज टीम में आक्रामक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर की भी वापसी हो रही है। बता दें, भारत ने 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीनस्वीप किया था।

close whatsapp