भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच में तीसरे वनडे मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच में तीसरे वनडे मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए अजेय बढ़त ले चुकी है।

India. (Photo Source: BCCI)
India. (Photo Source: BCCI)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम करने के साथ पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं अब दोनों ही टीमों के बीच में 11 फरवरी को सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा, जिसको लेकर यह पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया इस मुकाबले में भी जीत हासिल करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम करेगी।

अभी तक शुरुआती दोनों ही वनडे मैचों में वेस्टइंडीज टीम की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी खराब बल्लेबाजी रही है, जिसके चलते टीम 200 का स्कोर भी पार करने में कामयाब नहीं हो सकी। वहींं भारतीय टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों से इस मैच में सभी को छोड़ा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है ताकि टीम यदि पहले बल्लेबाजी करती है, तो एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो सके।

मैच जानकारी

तीसरा वनडे मैच – भारत बनाम वेस्टइंडीज

स्थान – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

दिन और समय – 11 फरवरी, भारतीय समयानुसार 1:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

अभी तक खेले गए शुरुआती दोनों ही वनडे मैचों में पिच से स्पिन गेंदबाजों को साफतौर पर मदद मिलते हुए देखी गई है, जिसके बाद इस मैच में भी उनका दबदबा साफतौर पर देखने को मिल सकता है।

संभावित अंतिम एकादश

भारत

तीसरे वनडे मैच को लेकर भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन पर बात की जाए तो उसमें शिखर धवन की वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में टीम से दीपक हुड्डा को बाहर किया जा सकता है। वहीं गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर की जगह पर दीपक चाहर को मौका दिया जा सकता है।

संभावित एकादश – शिखर धवन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज

विंडीज टीम के बल्लेबाजों से अभी तक बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं इस मैच में कप्तान कायरन पोलार्ड की वापसी की उम्मीद की जा सकती है, जिससे बल्लेबाजी में थोड़ा मजबूती देखने को मिल सकती है।

संभावित एकादश – ब्रैंडन किंग, साई होप (विकेटकीपर), कायरन पोलार्ड (कप्तान), शामराह ब्रुक्स, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, फेबियन एलन, केमार रोच।

संभावित Dream11 टीम

साई होप, रिषभ पंत, रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल (उप-कप्तान), ब्रैंडन किंग, जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, केमार रोच, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल।

close whatsapp