टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारत ने धमाकेदार तरीके से की टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत, आयरलैंड को दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारत ने धमाकेदार तरीके से की टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत, आयरलैंड को दी करारी शिकस्त

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

India Team (Pic Source-X)
India Team (Pic Source-X)

आज यानी 5 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने बेहद खराब बल्लेबाजी की और टीम सिर्फ 96 रन पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

बता दें, आयरलैंड की टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग सिर्फ दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए, जबकि एंड्रयू बालबर्नी ने पांच रन बनाए। हैरी टेक्टर ने भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

आयरलैंड की ओर से सर्वाधिक रन गैरेथ डेलानी ने बनाए, जिन्होंने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। डेलानी के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज आयरलैंड की ओर से बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। जोशुआ लिटिल ने 14 रनों का योगदान दिया, जबकि कर्टिस कैम्फर ने 12 रन बनाए।

भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया। हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

रोहित शर्मा ने भारत के लिए जड़ा मैच विनिंग अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और विराट कोहली एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

रोहित शर्मा के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 34 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह भारत ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत की।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?