कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज, भारत ने पहला वनडे मैच किया अपने नाम
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।
अद्यतन - जुलाई 27, 2023 11:32 अपराह्न

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बता दें, पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी सही साबित हुआ और वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए जबकि युवा खिलाड़ी एलिक अथानाजे ने 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली। ब्रेंडन किंग ने 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 17 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा ने 6 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। हार्दिक पांड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किये।
भारत ने पहला वनडे अपने नाम किया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 16 गेंदों में मात्र 1 चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से इशान किशन ने 46 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए जबकि रवींद्र जडेजा ने 21 गेंदों में एक चौके की मदद से 16* रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। भारत ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने 26 रन देकर दो विकेट झटके। पहला वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब देखना यह है की दूसरा वनडे कौनसी टीम अपने नाम करती है।
Team India deciding batting order today 😛 #WIvIND pic.twitter.com/FtkXDSG7bL
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) July 27, 2023
India take a 1-0 lead in the ODI series 🙌#WIvIND | 📝: https://t.co/FFklS75Jr0 pic.twitter.com/TPI1Oa5Le9
— ICC (@ICC) July 27, 2023
𝐒𝐦𝐚𝐬𝐡𝐢𝐧𝐠 start to the ODI series 👊
A dominating display from the bowlers gives 🇮🇳 a comfortable victory in the 1st ODI!#WIvIND | #AavaDe pic.twitter.com/W9lk3Sjwrn
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) July 27, 2023
◼️ Ishan Kishan top scores with a classy fifty
◼️ Jadeja & Rohit close out the gameA solid performance by the #MenInBlue to take a 1-0 lead in the ODI series! 👏#PlayBold #TeamIndia #WIvIND pic.twitter.com/lvFqZ9GV5S
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) July 27, 2023
When in West Indies, be unorthodox!
Rohit Sharma playing a reverse sweep 👀#INDvWIonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/RRLYSdlQKD— FanCode (@FanCode) July 27, 2023
Beautiful 5️⃣0️⃣! 💫
📸: @BCCI | #WIvIND | #IshanKishan pic.twitter.com/UcTdFArmhy
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 27, 2023
A comprehensive win for India in Barbados.#WIvIND pic.twitter.com/I9jz3Spext
— CricTracker (@Cricketracker) July 27, 2023
India have won the first ODI against West Indies, but they remain third in the rankings.
If they defeat West Indies 3-0, they will have equal points to Pakistan in ICC ODI Rankings (116). Currently, India are third with 115 points and Pakistan second with 116 points. #WIvIND pic.twitter.com/B27ACTTmxL
— Farid Khan (@_FaridKhan) July 27, 2023
India's Domination Over West Indies Continues! 💪#Cricket #WIvIND #IndianCricket #TeamIndia #RohitSharma pic.twitter.com/cvHstoPWii
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) July 27, 2023
#RohitSharma batting at no.7 In ODIs for the 1st Time in 12 Years#INDvWI #WIvsIND #WIvIND pic.twitter.com/CnS9WgKHAI
— Cricket SuperFans (@cricketrafi) July 27, 2023