IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, पहले टेस्ट मैच में पारी और 132 रनों से दर्ज की जीत
जडेजा को बेहतरीन प्रदर्शन करने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है।
अद्यतन - Feb 11, 2023 3:14 pm

बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एक बड़े अंतर से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है।
तो वहीं दूसरी तरफ भारत को ये मैच में जिताने में स्पिन गेंदबाजी का खासा योगदान रहा, साथ ही भारतीय कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने भी टीम इंडिया की जीत में योगदान दिया। बता दें कि जडेजा को मैच में 7 विकेट लेने और 70 रनों की बेहतरीन पारी खेलने की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
स्पिन गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को किया चारों खाने चित
बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके पक्ष में नहीं गया। चोट से वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी के दम ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 177 रनों पर सिमट गई।
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 49 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए तो वहीं भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने पांच, रवि अश्विन ने 3 और मोहम्मद शमी व मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट निकाला। इसके बाद भारत की तरफ से बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया गया।
एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा के 120, जडेजा के 70 और अक्षर पटेल के 84 रनों के दम पर भारत ने 400 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर 233 रनों की मजबूत बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टाॅड मर्फी ने सबसे ज्यादा सात विकेट लिए।
इसके ठीक बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी ने भारत की स्पिन गेंदबाजी के सामने मात्र 91 रनों पर घुटने टेक दिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में 25 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। तो वहीं भारत की तरफ से अश्विन ने 5, जडेजा व शमी ने 2-2 और 1 विकेट अक्षर पटेल ने निकाला। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।
Congratulations #TeamIndia on a fantastic win in Nagpur. The contributions from both batsmen and bowlers especially @akshar2026 and then @ashwinravi99 were match defining along with skipper @ImRo45’s hundred. Welcome back @imjadeja. Great teamwork 🇮🇳 #INDvsAUS #BGT pic.twitter.com/qUueL93LpA
— Jay Shah (@JayShah) February 11, 2023
Rockstar Ravindra Jadeja return in some grand style to international cricket.#RavindraJadeja | #BGT | #INDvsAUS pic.twitter.com/JjrKWzEpaJ
— CricTracker (@Cricketracker) February 11, 2023
The maestro is back to his work!! Congratulations @ImRo45 on the fabulous century 🔥🙌#INDvsAUS pic.twitter.com/u3T46ObgAS
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) February 10, 2023
What a comeback sir @iamjadeja 👏🏻👏🏻 A five wicket haul in the first innings and now a fifty with a bat.#INDvsAUS pic.twitter.com/IA9gmO8N0K
— Amit Mishra (@MishiAmit) February 10, 2023
https://twitter.com/sri_ashutosh08/status/1624342959205523456?s=20&t=VJKak1IAX7TU34TBdCotRw
https://twitter.com/oyeeanurag/status/1624343438958424064?s=20&t=VJKak1IAX7TU34TBdCotRw
#INDvsAUS
Bhai ye to shuru hote hi khatam ho gaya 😅😅
All the hype of BGT Vanished due to disappointment performance by Aussies and there baseless and funny allegations😅😅
Please come back stronger in the 2nd test so we can see a great game. #BGT2023 #INDvsAUS https://t.co/CNiWuMYAJ8— Shreyas Petkar (@PetkarShreyas) February 11, 2023