IND vs ENG 4th T20I: भारत ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को 15 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 3-1 की अजेय बढ़त
रवि बिश्नोई और हर्षित राणा ने झटके 3-3 विकेट
अद्यतन - जनवरी 31, 2025 10:55 अपराह्न

India vs England, 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 31 जनवरी, शुक्रवार को एमसीए स्टेडियम, पुणे में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के चलते 15 रनों से जीत हासिल की।
इसके साथ ही भारत ने टी20 सीरीज को अपने नाम करते हुए सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इसके अलावा यह भारत की घर पर लगातार 17वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत है। भारत ने मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड 166 रनों पर सिमट गई।
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20, मैच का हाल
मुकाबले में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आए, लेकिन संजू दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद इस ओवर में साकिब महमदू ने तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट कर टीम इंडिया की बल्लेबाजी को बैकफुट पर ला खड़ा किया।
हालांकि, इसके बाद भारत ने हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की 53-53 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 181 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो साकिब महमूद को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा जेमी ओवर्टन को 2 और ब्रायडन कर्स व आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।
इंग्लैंड भारत से मिले 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा, तो पूरी टीम भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ 19.4 ओवरों में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, एक समय जब हैरी ब्रूक (51 रन, 26 गेंद) क्रीज पर मौजूद थे, तो लग रहा था कि इंग्लैंड मैच को अपने नाम कर लेगा, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें 15वें ओवर में आउट कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।
मुकाबले में भारत की ओर से रवि बिश्नोई और हर्षित राणा को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा चक्रवर्ती को 2 और अर्शदीप सिंह व अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। सीरीज का 5वां मैच अब मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा।
Chopped 🔛
Wicket No. 3⃣ for Harshit Rana! 👌 👌#TeamIndia a wicket away from a win!
Follow The Match ▶️ https://t.co/pUkyQwxOA3#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/yEf4COEGA7
— BCCI (@BCCI) January 31, 2025