मुख्य इवेंट्स में भारतीय टीम दबाव को नहीं झेल पा रही है: मोहम्मद हफीज
भारत ने 2013 के बाद एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती है।
अद्यतन - Mar 20, 2023 7:58 pm

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज का मानना है कि भले ही पिछले कुछ ICC टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम फेवरेट रही हो लेकिन उसके बाद भी वो बड़े स्टेज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
बता दें, भारत ने 2013 के बाद एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती है। उन्होंने सेमीफाइनल में तो कई बार अपनी जगह बनाई लेकिन उसके बावजूद टीम इस ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाई। हफीज का मानना है कि भारतीय टीम नॉकआउट मुकाबलों में अलग तरीके से खेलती है और खुद पर दबाव डालती है।
स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए मोहम्मद हफीज ने कहा कि, ‘यह बताना बहुत ही मुश्किल है कि ICC के नॉकआउट मुकाबले में खेलने का दबाव कैसा होता है। भारत इस दबाव को मुख्य टूर्नामेंट्स में नहीं झेल पा रही है। उन्होंने मुख्य मुकाबलों में हार दर्ज की है। 2017 में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला हारा और 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
यह भारत के लिए चिंता का विषय है। अब उन्हें दुनिया को यह बताना है कि वो भी मुख्य इवेंट्स में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और वो भी बिना दबाव के।’
2023 वर्ल्ड कप में मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के प्रदर्शन को लेकर भी रखा अपना पक्ष
पाकिस्तान टीम को लेकर मोहम्मद हफीज ने कहा कि, ‘पाकिस्तान के पास भी वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है। उनके पास दुनिया की सबसे घातक गेंदबाज़ी अटैक है। अगर आप उनके तेज गेंदबाजों को देखेंगे तो सब के सब मैच विनर है।
आप अगर शाहीन अफरीदी को देखेंगे तो वो फिट हैं और काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। स्पिन डिपार्टमेंट की बात की जाए तो हमारे पास शादाब खान, इमाद वसीम और मोहम्मद नवाज है। पाकिस्तान भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेलेगी और उसका दबाव भी उनपर काफी होगा।’