बांग्लादेशी टीम भी है Jasprit Bumrah की फैन, वाइफ Sanjana के सामने हुई तेज गेंदबाज की तारीफ
Mehidy Hasan Miraz करते नजर आए बुमराह की तारीफ।
अद्यतन - फरवरी 20, 2025 1:13 अपराह्न

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज कर रही है, लेकिन इस बार Jasprit Bumrah भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। पीठ में लगी चोट के चलते बुमराह ये टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं, इस बीच सोशल मीडिया पर बुमराह से जुड़ा नया वीडियो सामने आया है और ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
जब वाइफ Sanjana के सामने हुई Jasprit Bumrah की तारीफ
ICC ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में होस्ट और Jasprit Bumrah की वाइफ Sanjana के साथ बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी Mehidy Hasan Miraz नजर आ रहे हैं। इस दौरान Mehidy ने Sanjana को कहा कि- बुमराह काफी ज्यादा अलग और खतरनाक गेंदबाज हैं, जिसपर बुमराह की वाइफ ने कहा कि- वो यहां खेलने नहीं आ रहे हैं। आगे Mehidy बोले- हां पता है बुमराह नहीं आ रहे हैं और इसे लेकर हम खुश हैं, साथ ही उन्होंने पूछा कि- बुमराह अब कैसे हैं। इस सवाल के जवाब में Sanjana ने कहा कि- वो अब सही हैं और NCA में ट्रेनिंग कर रहे हैं। Mehidy ने बताया कि हर कोई बुमराह की इज्जत करता है, उन्होंने मुझे 2 बार आउट किया है और वो दोनों तरफ से गेंदबाजी करते हैं।
Jasprit Bumrah को लेकर इस वीडियो में हुई बात
हाल ही में बुमराह ने अपनी ये तस्वीरें शेयर की थी
Jasprit Bumrah को कब लगी थी चोट?
वहीं Jasprit Bumra को पीठ में चोट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान लगी थी, जिसके बाद उनको मैदान छोड़कर जाना पड़ गया था। दूसरी ओर बुमराह इन दिनों NCA में मौजूद हैं और वहां वो अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
हर्षित राणा को शायद ही मिले मौका
*Jasprit Bumrah की जगह टीम में किया गया था हर्षित राणा को शामिल।
*लेकिन शायद ही अंतिम 11 में मिले राणा को मौका, अर्शदीप सिंह होंगे पहली पसंद।
*वहीं टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को इस बार मोहम्मद शमी लीड करते नजर आएंगे।
*साथ ही भारतीय टीम के पास है इस टूर्नामेंट के लिए कई सारे स्पिन गेंदबाज भी।