टी-20 वर्ल्ड कप 2022: क्या आईसीसी इवेंट्स में टीम इंडिया को चोकर्स बताना चाह रहे हैं नासिर हुसैन! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: क्या आईसीसी इवेंट्स में टीम इंडिया को चोकर्स बताना चाह रहे हैं नासिर हुसैन!

दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत, नासिर हुसैन ने बताया इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में किसे मिलना चाहिए मौका?

Nasser Hussain and Rohit Sharma (Image Source: Getty Images)
Nasser Hussain and Rohit Sharma (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चूका है, जहां 9 नवंबर को सिडनी में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है, और इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में 10 नवंबर को खेला जाएगा, और दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

इंग्लैंड बनाम भारत सेमीफाइनल से पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेट कमेंटेटर नासिर हुसैन ने कहा ​​है कि टीम इंडिया का आईसीसी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन खुछ खास नहीं रहा है, और वे लगभग हर बार अंतिम पड़ाव को पार नहीं कर पाए, और क्या पता इस बार फिर वे ये इतिहास दोहराए।

आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन पर बिगड़े नासिर हुसैन के बोल

आपको बता दें, टीम इंडिया को 2014 टी-20 वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, और इसके अलावा, वे केवल 2015 वर्ल्ड कप, 2016 टी-20 वर्ल्ड कप और 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना पाए थे। भारत तो पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था।

नासिर हुसैन ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा: “मुझे यह कहने में बिल्कुल भी अफसोस नहीं होगा  कि भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई बार, खासकर बल्लेबाजों ने डरपोक क्रिकेट खेला है, और यहां तक कि स्काई के लिए काम करते समय उनके पूर्व कोच रवि शास्त्री ने मेरे सामने यह बात स्वीकार की है, और कहा कि भारत को इस चीज में बदलाव लाना होगा।”

Rishabh Pant and Dinesh Karthik (Image Source: Twitter)
Rishabh Pant and Dinesh Karthik (Image Source: Twitter)

दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में किसे मौका मिलना चाहिए? इस मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए इंग्लैंड के दिग्गज ने कहा: “भारत ने सुपर 12 मुकाबलों में दिनेश कार्तिक को अपने फिनिशर के रूप में खिलाया, लेकिन फिर ऋषभ पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम मैच में लेकर आए। पंत एक शानदार बल्लेबाज है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इंग्लैंड के खिलाफ अपने विकेटकीपर के रूप में किसे चुनते हैं।”

नासिर हुसैन ने अंत में कहा: “मैं पंत के साथ इसलिए जाना चाहता हूं, क्योंकि वह अविश्वसनीय चीजें कर सकते हैं। भारत चाहेगा कि हार्दिक पांड्या अंतिम पांच ओवरों के लिए पंत के बाद बल्लेबाजी करने आए, क्योंकि वह एक खतरनाक हिटर है, और साथ ही वह उन्हें एक अतिरिक्त गेंदबाजी का विकल्प भी देता है।”

close whatsapp