BAN vs IND: चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs IND: चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्थिति में

भारत की ओर से श्रेयस अय्यर 169 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 82* बनाए हैं।

Shreyas Iyer and Cheteshwar Pujara (Pic Source-Twitter)
Shreyas Iyer and Cheteshwar Pujara (Pic Source-Twitter)

आज यानी 14 दिसंबर को बांग्लादेश और भारत के बीच पहले टेस्ट मुकाबले का पहला दिन संपन्न हुआ। बता दें, यह टेस्ट मुकाबला चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद उन्होंने पहले दिन 90 ओवर में छह विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं।

पहले दिन की अंतिम गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने अक्षर पटेल का विकेट चटकाकर बांग्लादेश को जबरदस्त वापसी करवाई। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर 169 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 82* बनाए हैं। वो अब कल यानी खेल के दूसरे दिन यही से अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज और कप्तान केएल राहुल 54 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके अलावा शुभमन गिल ने 40 गेंदों में 3 चौकों की मदद से महज 20 रन बनाए। विराट कोहली भी 1 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी की। ऋषभ पंत ने पहली पारी में 45 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 203 गेंदों में 11 चौकों के सहारे 90 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वो अपने शतक से महज 10 रन से चूक गए।

श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के सामनें बांग्लादेशी गेंदबाज दिखें बेबस

पंत के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और चेतेश्वर पुजारा ने पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी की। दोनों ने अच्छी गेंदों को डिफेंड किया और बुरी गेंदों पर कड़ा प्रहार किया। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और श्रेयस अय्यर 82* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अक्षर पटेल ने 26 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से पहले दिन तैजुल इस्लाम ने 30 ओवर में 84 रन देकर तीन विकेट झटके। मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए जबकि खालिद अहमद ने एक विकेट झटका।

https://twitter.com/Viratxians/status/1602982117021220864?s=20&t=pIXI59izy_CtpG23_k8s_g

close whatsapp