बुमराह की जगह टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में मोहम्मद शमी को किया गया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बुमराह की जगह टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में मोहम्मद शमी को किया गया शामिल

IPL 2022 में मोहम्मद शमी ने गुजरात टाइटंस (GT) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

mohd. shami replaces jasprit bumrah in T20 world cup 2022 (pic source-twitter)
mohd. shami replaces jasprit bumrah in T20 world cup 2022 (pic source-twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, भारतीय टीम ने चोटिल जसप्रीत बुमराह के विकल्प की घोषणा कर दी है और अब उनकी जगह मोहम्मद शमी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें, BCCI ने जब ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम की घोषणा की थी तब तीन रिजर्व खिलाड़ियों का भी नाम का ऐलान किया था। इन तीन खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी भी शामिल थे लेकिन अब उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है।

बता दें, पीठ में लगी चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह पहले तो एशिया कप 2022 में खेल नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में उन्होंने दो मुकाबले खेले। हालांकि इसके बाद उन्हें फिर चोट की वजह से टीम से बाहर रहना पड़ा।

तमाम लोग यही दुआ कर रहे थे कि तेज गेंदबाज टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ठीक हो जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। मोहम्मद शमी जो भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाजों में से एक हैं और मोहम्मद सिराज जिन्होंने पिछले कुछ समय में काफी अच्छी गेंदबाजी की है इन दोनों को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन BCCI ने मोहम्मद शमी को टीम में शामिल कर लिया है।

IPL 2022 में मोहम्मद शमी ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन

बता दें, IPL 2022 में मोहम्मद शमी ने गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए उन्हें पहला कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट में वो छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। शमी ने कुल 16 मुकाबलों में 8 के इकॉनमी रेट से 20 विकेट झटके।

लेकिन इस बीच एक सबसे अहम बात ये भी है कि उन्होंने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। लेकिन तमाम भारतीय फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस मुख्य टूर्नामेंट में भी उसी प्रदर्शन को दोहराएं जो उन्होंने इस साल आईपीएल में किया था।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए यह रही भारतीय टीम:

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल

रिजर्व खिलाड़ी:

मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर

close whatsapp