एक समय गुमनाम हो गया थे मोहित शर्मा, कमाल की वापसी कर IPL में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक समय गुमनाम हो गया थे मोहित शर्मा, कमाल की वापसी कर IPL में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

मोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

Mohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Mohit Sharma (Image Credit- Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 44वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 100 विकेट क्लब में अपना नाम दर्ज किया। उन्होंने यह उपलब्धि रिपल पटेल का विकेट अपने नाम कर हासिल की।

गुजरात टाइटंस की ओर से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के टॉप आर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मोहित शर्मा ने पहले अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया और फिर रिपल पटेल को आउट कर अपना 100वां IPL विकेट हासिल किया।

अब मोहित शर्मा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान से IPL में बस दो विकेट पीछे हैं। मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन ही बना पाई।

गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 131 रनों की जरूरत

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मोहित शर्मा ने अपनी इस टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने यह उपलब्धि टूर्नामेंट के 92वें मैच में हासिल की। मोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2013 सीजन में किया था और फिर भारतीय टीम की ओर से भी उन्होंने कई मुकाबलों में जबरदस्त गेंदबाजी की। इस सीजन में अभी तक उन्होंने 6 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की बात की जाए तो गुजरात टाइटंस को यह मुकाबला जीतने के लिए 131 रनों की जरूरत है। टीम की ओर से अमन खान ने 44 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन का योगदान दिया। रिपल पटेल ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

close whatsapp