'भारत अब आक्रामक क्रिकेट नहीं खेलता'- Asia Cup शुरू होने से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने Team India को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘भारत अब आक्रामक क्रिकेट नहीं खेलता’- Asia Cup शुरू होने से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने Team India को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

30 अगस्त से शुरू हो रहा है एशिया कप 

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

Asia Cup 2023 शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। बता दें कि इस बार यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से पाकिस्तान की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है। तो वहीं टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।

तो वहीं अब इस बयानबाजी के दौर को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सलमान बट (Salman Butt) ने बड़ा बयान दिया है। बट ने कहा है कि जब से राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया की कोचिंग कमान संभाली है, तब से टीम इंडिया के खेल में महत्वपूर्ण बदलाव आ गया है।

सलमान बट ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एशिया कप से पहले टीम इंडिया के प्रदर्शन और भारत व पाकिस्तान के कप्तानों को लेकर सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- अगर आप दोनों कप्तानों की फिटनेश और शारीरिक भाषा देखें तो इसमें बहुत बड़ा अंतर है।

भारतीय टीम अब आक्रामक क्रिकेट नहीं खेलती है। टीम अब बहुत शांत और तनावमुक्त दिखती है। पहले ऐसा नहीं था, क्योंकि उस समय आप टीम इंडिया की शारीरिक भाषा को देख सकते थे, जिसमें सक्रियता, आक्रामकता और सकारात्मकता थी।

बट ने आगे भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कहा- भारत में टैलेंट का एक बहुत बड़ा ग्रुप है, लेकिन टीम बैलेंस के बारे में क्या। ये दोनों अलग चीजें है। आपके पास 6 अलग तरह के बल्लेबाज हो सकते हैं, लेकिन क्या आपके पास एक और मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज है? मुझे भारत की टियर-2 तेज गेंदबाजी में गहराई नजर नहीं आती है।

ये भी पढ़ें- अगस्त 16- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp