WTC की तैयारियों को मद्देनजर अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव, रोहित शर्मा ने किया कंफर्म
1 मार्च से शुरू हो रहा है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच
अद्यतन - फरवरी 28, 2023 5:18 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय चार मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। अभी तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया ने पहले दो मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
तो वहीं अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 से 5 मार्च के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरी तरफ इस मैच को जीतते ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बना लेगा। मौटे तौर पर कहे तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC का फाइनल होता हुआ नजर आ रहा है।
जोकि 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि ओवल में मैच परिस्थितियां भारत से बिल्कुल अलग होंगी जिसके लिहाज से टीम मैनेजमेंट अहमदाबाद टेस्ट में बड़े परिवर्तन कर सकता है।
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में शार्दुल ठाकुर को लेकर कहा रोहित शर्मा ने कहा- इसकी संभावना जरूर है। हम इसके बारे में पहले ही बोल चुके हैं।
रोहित ने आगे कहा- हमें अपने खिलाड़ियों के लिए इसके (परिवर्तन) लिए तैयार करने की जरूरत है। और इसमें सबसे महत्वपूर्ण शार्दुल ठाकुर हैं, क्योंकि वह हमारी योजना के एक खास खिलाड़ी हैं। लेकिन हम नहीं जानते वह कब वापसी करेंगे क्योंकि उनकी हाल में ही शादी हुई है।
मैं नहीं जानता है कि वह एक मैच में कितने ओवर फेंक सकता है। लेकिन वह निश्चित रूप से हमारी सोचने की प्रकिया में मौजूद है। अगर हम वही करते है जिससे परिणाम मिल रहे हैं तो हम निश्चित रूप से अहमदाबाद में कुछ अलग करने के बारे में सोच सकते हैं।