India vs Australia 2nd ODI Stats Review: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में बने कुछ खास स्टैट पर एक नजर
भारत ने वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
अद्यतन - Sep 25, 2023 12:14 pm

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल 24 सितंबर, रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच को 99 रनों से अपने नाम करने के बाद भारत ने सीरीज को अपने नाम कर लिया है और, 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
दूसरी ओर, इस मैच में कई खास और बड़े रिकाॅर्ड खिलाड़ियों ने बनाए तो कुछ ने अपने नाम किए। तो आइए, इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में कौनसे रिकाॅर्ड बने-
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में बने कुछ खास रिकाॅर्ड
399/5 – भारत ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर बनाया, इससे पहले भारत ने बैंगलोर में साल 2013 में 383 रन बनाए थे।
3000 – भारत पहली टीम बन गई है जिसने वनडे क्रिकेट में 3 हजार सिक्स लगाए हैं।
103 – इस मैच में कैमरन ग्रीन ने 103 रन दिए, जो भारत के खिलाफ किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक है। इससे पहले 2013 में क्लिंट मैके ने 89 रन खर्चे थे।
24 – सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 24 गेंद में अर्धशतक बनाया, जोकि वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले कोहली ने 27 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक बनाया था।
1917 – 35 वनडे पारियों के बाद शुभमन गिल ने रिकाॅर्ड 1917 रन बना दिए हैं, जो इतनी पारियों के बाद इस फाॅर्मेट में बनाए गए सर्वाधिक वनडे रन है।
54 – सीन एबाॅट ने इस मैच में अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर (54 रन) बनाया, इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 49 रन पाकिस्तान के खिलाफ था।
144 – रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में 3 विकेट निकाले, और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले भारतीय वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने कुंबले (142) को पीछे छोड़ दिया है।
5 – सीन एबाॅट ने इस मैच में 5 छक्के लगाए, जो नंबर 8 के बाद बल्लेबाजी करने आए किसी खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ पहली बार ऐसा किया है।
200 – मैच में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन जोड़े, जो भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले कोहली और शिखर ने 216 रन जोड़े थे।
6 – शुभमन गिल ने 35 वनडे पारियों में 6 शतक लगाए हैं, जो इतनी पारियों के बाद जाॅइंट रूप से लगाए गए सबसे ज्यादा शतक है। इस मामले में गिल ने हाशिम अमला, इमाम उल हक जैसे बल्लेबाजों की बराबरी कर ली है।
ये भी पढ़ें- Shubman Gill ने बनाया नया रिकाॅर्ड, इस मामले में Rohit Sharma को छोड़ा पीछे