India vs England 2024, 1st Test, Day 1 Stats Review: जाने मैच के पहले दिन बने रिकाॅर्ड्स व स्टैट के बारे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

India vs England 2024, 1st Test, Day 1 Stats Review: जाने मैच के पहले दिन बने रिकाॅर्ड्स व स्टैट के बारे में

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा एक साथ गेंदबाजी करते हुए 506 विकेट लेकर, भारत की सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजी जोड़ी बन गए।

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू हुआ। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर सिमट गई।

तो वहीं दिन की समाप्ति पर भारत ने 23 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय यशस्वी जायसवाल 76 और शुभमन गिल 14 रन बनाकर मौजूद हैं। पहली पारी के आधार पर अभी भी भारत इंग्लैंड से 127 रनों से पीछे है।

साथ ही बता दें कि इस मैच में बहुत से क्रिकेट रिकाॅर्ड देखने को मिले हैं। रवींद्र जडेजा और रवि अश्विन की स्पिन जोड़ी अब भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में एक साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर आ गई है। दोनों ने मिलकर कुल 506 विकेट हासिल किए हैं।

आइए जानते हैं इस पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बने कुछ खास स्टैट्स के बारे में:

150 – अश्विन ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए और वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 150 विकेट लेने वाले तीसेर गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने नाथन लियोन और पैट कमिंस की एलीट लिस्ट में खुद को शामिल किया।

4016 – जो रूट इस मैच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

2555 – जो रूट इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (2535) को पीछे छोड़ दिया है।

6 – केएल राहुल इस मैच में ऐसे छठे खिलाड़ी बन गए हैं जो खेल के तीनों प्रारूप में भारत की ओर से 50 मैच खेल चुके हैं। राहुल से पहले यह कारनामा सिर्फ एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और अश्विन ही कर पाए हैं।

2 – यह कुल दूसरी बार है जब भारत कोई टेस्ट मैच विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की अनुपस्थिति में खेल रही है।

5 – जैक लीच ने रोहित शर्मा को टेस्ट फाॅर्मेट में कुल पांच बार आउट किया है।

3.81 – इंग्लैंड ने इस मैच में 3.81 की औसत से रन बनाए, जो बैजबाॅल क्रिकेट के शुरू होने के बाद पहली पारी में बनाए गए सबसे कम औसत से रन हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने लाॅर्ड्स 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3.66 की औसत से पहली पारी में रन बनाए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?