SA vs IND 2023-24: जानें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले ODI मैच के लिए मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: जानें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले ODI मैच के लिए मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

वांडरर्स स्टेडियम में साल 2006 में 434 रनों का रिकॉर्ड चेज हुआ था।

Wanderers Cricket Stadium. (Image Source: X)
Wanderers Cricket Stadium. (Image Source: X)

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की T20I के 1-1 पर बराबरी के साथ समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के बीच पहला ODI मुकाबला 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें, सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका में T20I सीरीज में भारत की कप्तानी की थी। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसके बाद मेजबान दक्षिण अफ्रीका टीम ने दूसरा मैच पांच विकेट से जीता था।

जिसके बाद टीम इंडिया ने तीसरा T20I मुकाबला 106 रनों से जीतकर 1-1 से सीरीज बराबरी की थी। अब दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत T20I सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। केएल राहुल को T20I सीरीज में आराम दिया गया था।

SA vs IND पहले ODI मैच के लिए मौसम का हाल

AccuWeather के अनुसार, जोहान्सबर्ग में 17 दिसंबर को सुबह के समय गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि बाकी दिन ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत पहले वनडे के दिन शुरुआत में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अंतिम चरण में 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यहां पढ़िए: बीच सीरीज में राहुल द्रविड़ ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाले इस खिलाड़ी को बनाया गया कोच

मैच के दिन स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे और 8 बजे गरज के साथ बारिश की 51 प्रतिशत संभावना है। इसलिए IND vs SA पहले वनडे के दौरान देरी या रुकावट हो सकती है। फैंस को यह मैच बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ते हुए देखने को नहीं मिलेगा।

SA vs IND पहले ODI मैच के लिए वांडरर्स स्टेडियम पिच रिपोर्ट

जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और यहां बल्लेबाज सपाट सतह और छोटी बॉउंड्री पर खूब रन बटोरते हैं। इसलिए पहले ODI मैच में रनों की बारिश हो सकती है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को हालिया T20I मैच में संघर्ष करना पड़ा था, क्योंकि भारतीय स्पिनरों को दूसरी पारी में काफी टर्न मिला था, जिसका उन्होंने बढ़िया फायदा उठाया था।

वांडरर्स स्टेडियम में साल 2006 में 434 रनों का रिकॉर्ड चेज हुआ था। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकती हैं। भारत ने यहां आठ ODI मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने दो मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम किए थे, जबकि एक मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?