IND vs SA: दूसरे टी-20 में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कैसा रहेगा गुवाहटी का मौसम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SA: दूसरे टी-20 में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कैसा रहेगा गुवाहटी का मौसम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच गुहावटी में खेला जाएगा।

Guwahati Stadium
Guwahati Stadium. (Photo Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आज गुहावटी में खेला जाएगा और इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। पहला मैच जीतने के बाद भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरी ओर, यह दक्षिण अफ्रीका के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला होगा क्योंकि उन्हें श्रृंखला जीतने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे।

पहले मैच में टीम इंडिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत

पहले मैच में, गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने अफ़्रीकी बल्लेबाजों पर अपना कहर बरपाया, क्योंकि दोनों ने मिलकर पावरप्ले में पांच विकेट लिए। जहां चाहर ने दो ओवर के अंदर दो विकेट लिए, वहीं अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका इस झटके से उबर ही नहीं पाया और अंत पूरी टीम 106 रन ही बना पाई।

हालांकि जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी भी शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इन फॉर्म विराट कोहली दोनों सस्ते में आउट हो गए। लेकिन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बीच हुई 97 रनों की साझेदारी ने इस मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिलाई।

अब सीरीज का दूसरा टी-20 मैच गुवाहटी में कल यानी 2 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा। हालांकि, साउथ अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले दूसरे मैच के दौरान बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। कैसा रहेगा रविवार को गुहावटी का मौसम यहां जानिए।

बारिश बिगाड़ सकती है खेल

weather.com के मुताबिक, मैच के दौरान गुवाहटी में बारिश की संभावनाएं ज़्यादा हैं। गुवाहटी में दिन के वक़्त 6 प्रतिशत बारिश की संभावना रहेगी. वहीं, शाम के समय ये संभावना बढ़कर 40 प्रतिशत हो जाएगी। पूरे दिन आसमान बादलों से ढका रहेगा और तापमान करीब 35 डिग्री के करीब रहेगा। वहीं, दिन का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मैच के बीच में बारिश आ सकती है। इसके अलावा 24 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

close whatsapp