IND-W vs AUS-W Only Test: जाने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया एकमात्र महिला टेस्ट मैच को आप कहां देख सकते हैं?
21 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा यह मैच
अद्यतन - दिसम्बर 20, 2023 10:02 अपराह्न

India Women vs Australia Women, Only Test: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं इस दौरे पर वह 1 टेस्ट, तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे की शुरूआत 21 दिसंबर, गुरूवार से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी।
साथ ही आपको बता दें भारतीय महिला टीम इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने से पहले इनफाॅर्म होगी, क्योंकि उसने हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ महिला टेस्ट क्रिकेट में 347 रनों से सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
साथ ही इस मैच में भारतीय टीम की खेल के सबसे बड़े प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत हासिल करने पर होंगी। गौरतलब है कि अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें चार में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है, तो एक मैच ड्रा हुआ है। आइए जानते हैं कि आप इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव
यहां देख सकते हैं लाइव
बता दें कि आप इस मैच को 21 दिसंबर, गुरूवार सुबह 9.30 बजे से टीवी पर स्पोर्ट्स 18-1 और स्पोर्ट्स 18- 1 HD पर लाइव देख पाएंगे। तो वहीं मैच की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आपको जियो सिनेमा प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल करना होगा।
एकमात्र टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वाॅड:
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा राॅड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, सुभा सतीश, हरलीन देओल, साइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तीतस सधू, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूजा वस्त्रकर।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (कप्तान), ताहिला मैग्राथ (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, लाॅरेन चीटल, हीतर ग्राम, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनासन, अलाना किंग, पोब लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड और जाॅर्जिया व्रेहम।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: शशांक सिंह को पहले राउंड में ना खरीद पाने पर PBKS की सफाई पर क्रिकेटर ने दिया बड़ा रिएक्शन