कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त से गुप-चुप तरीके से की सगाई, देखें फोटो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त से गुप-चुप तरीके से की सगाई, देखें फोटो 

कुलदीप आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आए थे।

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)
Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल में ही गुप-चुप तरीके से अपनी बचपन की दोस्त के साथ सगाई कर ली है। इसको लेकर कुछ फोटोज भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तो वहीं, इन फोटोज पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

हाल में ही आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार खेल दिखाने वाले कुलदीप की सगाई की एक फोटो को दैनिक जागरण के पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-

लखनऊ में भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई की रस्म हुई। कानपुर की वंशिका एलआइसी में कार्यरत हैं और कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं। कुलदीप की सगाई समारोह में रिंकू सिंह सहित कई क्रिकेटर पहुंचे हैं।

देखें अभिषेक त्रिपाठी का यह पोस्ट

आईपीएल 2025 में कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको कुलदीप यादव के बारे में जानकारी दें, तो वह आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। कुलदीप की टीम ने टूर्नामेंट के पहले हाफ में तो कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन टीम दूसरे हाफ में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने खेले गए 14 लीग मुकाबलों में से 7 में जीत दर्ज की, तो 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 1 मैच उनका ड्राॅ भी रहा। टीम ने सीजन को अंकतालिका में पांचवें स्थान पर खत्म किया।

इस दौरान कुलदीप यादव के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने टीम के लिए सभी लीग मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 24.06 की औसत व 7.07 की इकाॅनमी से कुल 15 विकेट अपने नाम किए। 22 रन देकर तीन विकेट लेना, आईपीएल 2025 में उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

close whatsapp