भारतीय क्रिकेटर और उनके स्टाइलिश Sneakers
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 6 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनके Sneakers के आप भी हो जाएंगे फैन।
अद्यतन - Dec 8, 2023 4:53 pm

भारतीय टीम में ऐसे कई खिलाड़ी है जिनको काफी स्टाइल में रहना पसंद है। यह सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने कई तस्वीरें ऑनलाइन साझा करते हैं।
स्टाइल के मामले में यह भारतीय क्रिकेटर्स किसी अभिनेता से काम नहीं है। कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें Sneakers पहनना बहुत ही अच्छा लगता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 6 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनके Sneakers के आप भी हो जाएंगे फैन।
6- युजवेंद्र चहल- Air Jordan 1 Low X Travis Scott Medium Olive

युजवेंद्र चहल को दुनिया के बेहतरीन स्पिनर्स में गिना जाता है और उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत को कई मुकाबलों में जीत दर्ज करवाई है। चहल जितनी अच्छी गेंदबाजी फील्ड में करते हैं उतने ही स्टाइलिश फील्ड से बाहर भी रहते हैं।
युजवेंद्र चहल के पास Air Jordan 1 Low X Travis Scott Medium Olive है जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। अगर आपको भी यह जूते खरीदने हैं तो Guerdon Kicks की आधिकारिक वेबसाइट पर यह आपको मिल जाएंगे।