भारतीय क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया देश का गणतंत्र दिवस, सहवाग का संदेश तो कमाल है - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया देश का गणतंत्र दिवस, सहवाग का संदेश तो कमाल है

आज हम अपने देश का 69वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। पूरे देश में इस अवसर पर कार्यक्राम आयोजित किए गए। भारतीय टीम इस समय न्यूज़ीलैंड में है और वनडे सीरीज़ का दूसरा वनडे मैच खेल रही है।

भारतीय क्रिकेटरों ने सोधक्ल मीडिया पर गणतंत्र दिवस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुलदीप यादव के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें ये दोनों खिलाड़ी तिरंगे के नीचे खड़े नज़र आ रहे हैं। बुमराह ने इस पोस्ट के माध्यम से सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में खबारिया चैनलों पर कमेंट किया। सचिन ने लिखा कि दूरदर्शन पर गणतंत्र दिवस की परेड का सबसे अच्छा कवरेज दे रहा है। दूसरे चैनल इनसाइट दे रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि हमारा दिल भारत के लिए ऐसे ही धड़कता रहे और जोश इसी तरह बरकरार रहे।

https://twitter.com/Trendulkar/status/1089022338291691520

दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड में भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 325 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित शर्मा (87), शिखर धवन (66), महेंद्र सिंह धोनी (48 नाबाद), अंबाती रायडू (47) और विराट कोहली (43) ने अपना अपना योगदान दिया।

close whatsapp