टीम इंडिया के खिलाड़ी New York में कर रहे हैं Chill, अभ्यास से ज्यादा हो रहा है सैर-सपाटा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के खिलाड़ी New York में कर रहे हैं Chill, अभ्यास से ज्यादा हो रहा है सैर-सपाटा

5 जून को टीम इंडिया का सामना होगा टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड से।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो गया है और साथ ही टूर्नामेंट का पहला सुपर ओवर गेम भी आज देखने को मिला है। इस बीच टीम इंडिया के फैन्स 5 जून का इंतजार कर रहे हैं, जहां रोहित की सेना अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। इस बीच भारतीय टीम के खिलाड़ी New York में सैर-सपाटा कर रहे हैं।

टीम इंडिया कब-कब खेलेगी अपने मैच?

वहींं टीम इंडिया के ग्रुप में इस बार आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएस और कनाडा जैसी टीमें हैं। जहां भारतीय टीम का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होगा, फिर 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ रोहित की टीम खेलने उतरेगी। वहींं यूएस से 12 जून और आखिरी ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया 15 जून को कनाडा के खिलाफ मैच खेलेगी, इन सभी मैचों से पहले रोहित की सेना ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था और जीत अपने नाम की थी।

अभ्यास से ज्यादा टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फोकस New York घूमने पर है

*5 जून को टीम इंडिया का सामना होगा टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड से।
*उससे पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी निकल पड़े हैं सैर-सपाटे पर।
*खलील, रिंकू, जडेजा, कुलदीप और SKY की सोशल मीडिया पर तस्वीरें आई।
*स्टाइलिश अंदाज में ये सभी खिलाड़ी कर रहे हैंइ इन दिनों New York की सैर ।

कुलदीप यादव ने हाल ही में ये तस्वीर की थी पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इंस्टा स्टोरी

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

आज फैन्स को देखने को मिला पहला सुपर ओवर

वहीं आज नामिबिया और ओमान के बीच गजब का मैच हुआ, जिसका नतीजा सुपर ओवर के तहत आया। जहां इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान 19.4 ओवर में 109 रन ही बनाए थे। जिसके बाद नामिबिया ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 109 रन ही बनाए और फिर दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर हुआ। जिसमें नामिबिया ने जीत अपने नाम की और टूर्नामेंट का विजय आगाज किया है।  वहीं साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का पहला मैच कल यानी की 4 जून को होगा, जहां इंग्लिश टीम का सामना स्कॉटलैंड से होगा।

close whatsapp