टीम इंडिया के खिलाड़ी New York में मौज काट रहे हैं, खाने-पीने पर पूरा फोकस है सभी का
New York से सामने आई टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें।
अद्यतन - मई 28, 2024 11:50 पूर्वाह्न

भारतीय टीम के खिलाड़ी इस बार अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए उत्साहित हैं, जहां अलग-अलग बैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी New York पहुंच रहे हैं। तीन दिन पहले पहुंचे खिलाड़ी अब New York में सैर-सपाटा कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और सभी खिलाड़ी हद से ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
ग्रुप स्टेज मैचों में टीम इंडिया को नहीं होगी ज्यादा परेशानी
जी हां, टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज मैचों में ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है, जहां टीम के ग्रुप में काफी कमजोर टीमें हैं। वैसे भारतीय टीम के ग्रुप में आयरलैंड, पाकिस्तान, कनाडा और यूएस है, जिसमें से रोहित की सेना का सामना पहले मैच में आयरलैंड से 5 जून को होगा। फिर 9 जून को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा, 12 जून के दिन टीम इंडिया यूएस के खिलाफ और 15 जून के दिन कनाडा से मैच खेलेगी। दूसरी ओर इस बार अमेरिका के फैन्स सबसे ज्यादा उत्साहित विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए हो रहे हैं और भारतीय टीम के मैच के टिकट तेजी से बिक रहे हैं।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की New York में पार्टी हो रही है
*New York से सामने आई टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें।
*जहां इन तस्वीरों में खिलाड़ी बाहर घूमने निकले हैं, अलग-अलग ग्रुप में।
*SKY ने दुबे और अर्शदीप के साथ Times Square से अपनी तस्वीर की शेयर।
*तो जडेजा ने स्टाइलिश तस्वीर की पोस्ट, वहीं कुलदीप यादव नजर आए अकेले।
एक नजर टीम इंडिया के ऑलराउंडर की तस्वीरों पर डालते हैं
SKY और कुलदीप भी निकल पड़े हैं घूमने के लिए

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में 2 बल्लेबाज और 2 गेंदबाज है
शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।